कानपुर
रामनवमी के उपलक्ष्य में मुख्य ध्वज का हुआ पूजन
विष्णुपुरी पुराना कानपुर में हर वर्ष रामनवमी पर निकलने वाली शोभायात्रा को लेकर रविवार को रामचंद्र चौराहे पर मुख्य ध्वज पूजन की स्थापना के साथ सुंदरकांड का आयोजन किया गया। इस दौरान कथा वाचक शिवाकांत महाराज जी ने ध्वज पूजन कराया। कार्यक्रम संयोजक कृष्णा तिवारी ने बताया कि विष्णुपुरी पुराना कानपुर से पिछले 9 वर्षो से रामनवमी में शोभायात्रा का कार्यक्रम होता है। जिसके उपलक्ष्य में मुख्य ध्वज की स्थापना की गई है। रामनवमी तक कुल 30 ध्वजो की स्थापना की जाएगी। कृष्णा तिवारी के मुताबिक रामनवमी वाले दिन सभी ध्वज रामचंद्र चौराहे पर इक्क्ठा होंगे और फिर शोभायात्रा की शुरुआत होगी। शोभायात्रा विष्णुपुरी से शुरू होकर पुराना कानपुर, आजाद नगर, नवाबगंज, समेत तमाम जगहों से होते हुए वापस रामचंद्र चौराहे पर आकर समाप्त होती है।
कार्यक्रम के दौरान कथा वाचक शिवाकांत महाराज ने कहा कि प्रभु श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए एवं उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा सनातन के प्रचार एवं प्रसार के लिए सभी को हमेशा वचनबद्ध रहना होगा।
