कानपुर नगर

 

अटेवा संगठन के आह्वाहन पर लेखपाल संघ ने हाथों में काली पट्टी बांध कार्य किया

 

पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर सरकार को घेरने का प्रयास

 

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने अटेवा संगठन के आह्वाहन पर आज हाथों में काली पट्टी बांध कर सभी तहसीलों में कार्य करते हुए सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लिए अपनी आवाज बुलंद करी । उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के कानपुर जिलाध्यक्ष नरेंद्र तिवारी ने बताया कि लेखपाल संघ अटेवा संगठन के पक्ष में खड़ा है और सरकार से निरंतर पुरानी पेंशन बहाली के लिए अपनी आवाज बुलंद करता रहा है इसी कड़ी में आज हमारे सभी साथियों ने सभी तहसीलों में विरोध स्वरूप हाथों में काली पट्टी बांध कर कार्यरत रहने का फैसला लिया । हमारी लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक कि सरकार पुरानी पेंशन की बहाली सुनिश्चित नहीं करती ।

 

अटेवा संगठन को हमारा यह नैतिक समर्थन पुरानी पेंशन बहाली तक लगातार जारी रहेगा ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *