कानपुर
स्कूल के पास खुले देशी शराब के ठेके का विरोध किया जनता ने
स्थानीय लोगो ने बंद कराई शराब की विक्री
शहर का दक्षिण क्षेत्र में स्थित दामोदर नगर बाईपास सरस्वती विद्या मंदिर से पहले शराब ठेका खुलने पर क्षेत्रीय पार्षद के साथ सैकड़ो लोगों ने शराब ठेका खुलने का विरोध किया और नारेबाजी की। आबकारी विभाग द्वारा नए सत्र में नई जगह पर शराब का ठेका खोले जाने की अनुमति दिए जाने के बाद अनुज्ञापी द्वारा एक टीन शेड के नीचे देशी शराब की बिक्री किए जाने का दामोदर नगर के निवासियों ने जमकर विरोध किया।इस विरोध में उनके साथ क्षेत्रीय पार्षद योगेंद्र शर्मा भी मौजूद रहे। देसी शराब ठेके का विरोध करते हुए पार्षद ने कहा कि हम सभी लोग इस नए खुले शराब ठेके का पूराजोर तरीके से विरोध करेंगे।यह ठेका जहां पर खुला है वहां पर स्कूल भी है तथा मंदिर भी है जबकि प्रदेश सरकार के स्पष्ट निर्देश है कि मंदिर व स्कूलों के लगभग 500 मीटर के दायरे में कोई भी शराब ठेकान हो तथा मांस की बिक्री नहीं की जाएगी परंतु जो यह देशी शराब का ठेका खोला गया है वह उचित नहीं है। क्षेत्रीय पार्षद में कहा कि इसकी जिलाधिकारी से शिकायत करने के साथ ही मुख्यमंत्री को भी एक शिकायती पत्र भेजेंगे।देसी शराब का ठेका का विरोध करते हुए नीलम गुप्ता बिट्टू परिहार पेशमी सागर दुर्गेश त्रिपाठी रविंद्र सिंह आदि ने प्रदर्शन किया।
