कानपुर

 

बिना परमिशन खुदाई, सीयूजीएल की पाइपलाइन फटी,बड़ा हादसा टला

 

कल्याणपुर में केस्को की लापरवाही से सीयूजीएल की पाइप लाइन फट गई।दो घंटे तक भीषण रिसाव होता रहा।इस दौरान क्षेत्रीय लोगो ने हंगामा किया।मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगो को समझा कर शांत कराया। सीयूजीएल की आपात टीम ने लीकेज को बंद किया तब जाकर इलाकाई लोगों ने राहत की सांस ली।सीयूजीएल के कर्मचारियों का कहना है कि बिना परमिशन ही खुदाई की जा रही थी।एक किलोमीटर के दायरे में सिर दर्द,बेचैनी,जी मिचलाना और सांस लेने में तकलीफ की समस्या से लोग परेशान दिखे।

सीयूजीएल द्वारा शहर के रिहायशी इलाकों में लिक्यूड पेट्रोलियम गैस (LPG) की पाइप लाइन डाल कर घर घर गैस कनेक्शन दिए गए है।कल्याणपुर में भी कई जगहों पर पाइप लाइन है। बगिया रोड पर चंद्रमौलेश्वर मंदिर के पास सड़क किनारे दो ट्रांसफॉर्मर रखे है।जिनमें अर्थिंग देने के लिए केस्को द्वारा खुदाई की जा रही थी। ठेकेदार वी के त्रिपाठी खड़े होकर मजदूरों से काम करा रहा था। अचानक सीयूजीएल की पाइप लाइन फट गई।मजदूर डर गए और दूर खड़े हो गए।देखते ही देखते गैस का रिसाव बढ़ने लगा।मौके पर इलाकाई लोगों का जमावड़ा लग गया और लोग हंगामा करने लगे।हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से लोगो को शांत कराया और ठेकेदार को हिरासत में लिया हालांकि पूंछताछ के बाद छोड़ दिया गया। जिसके बाद फायर बिग्रेड और सीयूजीएल को घटना की जानकारी दी गई।एक किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को गैस लीकेज की वजह से खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।करीब दो घंटे तक सिर दर्द,जी मिचलाना, बेचैनी ,त्वचा में जलन और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याओं से लोग परेशान हुए।अभी भी गैस की दुर्गंध इलाके में बनी हुई है।किसी तरह की अनहोनी को रोकने के लिए एक ओर जहां फायर बिग्रेड को सूचना देकर बुला लिया गया वही मौके पर सीयूजीएल की आपात टीम भी मौके पर पहुंची।जिसके बाद कंट्रोल रूम को स्थितियों से अवगत करा मुख्य पाइप लाइन की आपूर्ति रोकी गई।जिसके बाद पाइप लाइन के लीकेज को ठीक किया गया। लीकेज सही हो जाने के बाद इलाकाई लोगों ने राहत की सांस ली।सीयूजीएल के कर्मचारियों ने बताया कि बिना परमिशन खुदाई की जा रही थी।जिसको वजह से हादसा हुआ। इलाकाई लोगों ने इस दौरान केस्को की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए।लोगो ने बताया कि केस्को द्वारा लापरवाही की गई जिसकी वजह से ये हादसा हुआ है।वही पास में राव इंटरप्राइजेस के मालिक सबल राव ने बताया कि केस्को अधिकारी दबंगई से काम करते है।मकान से सटा कर दो ट्रांसफॉर्मर रख दिए।आज इतना बड़ा हादसा हो गया ।समय रहते अगर लीकेज बंद न होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।उन्होंने बताया कि अभी तक सिर में दर्द और त्वचा में जलन हो रही है।

गैस के रिसाव का प्रेशर इतना बढ़ा हुआ था कि लोग पास में जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। मुख्य पाइप लाइन से आपूर्ति रोकी गई तब जाकर लीकेज को ठीक किया जा सका। कंपनी के एरिया इंचार्ज ने बताया कि बिना परमिशन लिए केस्को द्वारा काम कराया जा रहा था। करीब तीन लाख रुपए की गैस का नुकसान हुआ है।फिलहाल आपूर्ति को पुनः चालू कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *