कानपुर

 

शराब ठेका खोलने आए लोगो को महिलाओं ने झाड़ू और डंडे से पीटा

 

रावतपुर के विनायकपुर में देशी शराब ठेका खुलने के विरोध में उतरी महिलाओं ने ठेकेदार के साथ आए लोगो की झाड़ू और डंडे से पिटाई कर दी।सूचना पर पहुंची पुलिस को महिलाओ ने संयुक्त तहरीर देकर ठेकेदार और उसके साथ आए लोगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।आबकारी विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और महिलाओ को समझाने का प्रयास किया लेकिन महिलाएं मानने को तैयार नहीं हुई।जिसके बाद जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वाशन देने के बाद महिलाएं पीछे हटी।रावतपुर के विनायक पुर में देशी शराब ठेका खुलना है जिसके लिए स्थान और दुकान भी चिन्हित हो चुकी है।बुधवार को जब शराब की पेटियां उतरी तो महिलाओ ने मंदिर और स्कूल पास में होने की बात करते हुए विरोध शुरू कर दिया।देखते ही देखते दर्जनों की संख्याएं महिलाएं इकट्ठा हो गई और नारेबाजी शुरू कर दी।हंगामे और विरोध की जानकारी पाकर ठेकेदार और अपने साथ कुछ लोगों को लेकर मौके पर पहुंचा और महिलाओ को समझाने का प्रयास किया।जिसके बाद महिलाएं और आक्रोशित हो गई। कुछ महिलाओं ने झाड़ू और डंडे हाथों में लिए थे। ठेकेदार के लोगो ने झाड़ू डंडे को देखकर विरोध किया तो महिलाओ ने उनकी झाड़ू और डंडे से पिटाई कर दी।

मामला बढ़ता देख किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओ को समझाने का प्रयास किया।महिलाएं नहीं मानी।जिसके बाद आबकारी विभाग के अधिकारियों को जानकारी देकर मौके पर बुलाया गया। आबकारी अधिकारियों ने भी महिलाओं को समझा कर शांत कराने का प्रयास किया लेकिन महिलाओ ने किसी की एक न सुनी।जिसके बाद अधिकारियों ने जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।तब जाकर महिलाएं शांत हुई।संयुक्त रूप से करीब एक दर्जन महिलाओ में ठेकेदार और उसके लोगो के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल और महिलाओ से मारपीट और जातिसूचक गालियां देने के आरोप लगाकर तहरीर दी।अधिकारियों ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

महिलाओ का कहना है विनायकपुर में जिस जगह पर शराब ठेका खोला जाना है वहां से थोड़ी ही दूर मंदिर और स्कूल है।शराब ठेका खुल जाने के बाद महिलाओं और बच्चों को दिक्कतें होंगी।आपराधिक गतिविधियां बढ़ जाएगी।इस लिए शराब ठेका नहीं खुलने दिया जाएगा।आबकारी विभाग के अधिकारियों के मुताबिक राष्ट्रीय राजमार्ग से शराब ठेका की दूरी कम से कम 500 मीटर होनी चाहिए।नगर पालिका क्षेत्रों में स्कूल से 50 मीटर की दूरी होनी चाहिए जबकि इतनी ही दूरी मंदिर से भी जरूरी है।इसके अलावा शहरी इलाकों में भी कुछ ऐसा ही नियम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *