कानपुर

 

पुलिस कस्टडी में युवक ने रेता गला, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

 

पनकी थाना क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी निवासी मोबाइल की दुकान चलाने युवक ने पुलिस कस्टडी में अपनी गर्दन रेत ली। जिसे देखकर पुलिस के हाथ पांव फूल गए आनन फानन में पुलिस युवक को लेकर हैलेट पहुंची जहां युवक का इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि घायल विशाल (28) युवक खतरे से बाहर है। आगे बताया कि शिवनाथ तिवारी ने पुलिस को सूचना दी गई कि विशाल शर्मा ने गाली गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी और तमंचे से फायरिंग की है। पूछताछ के लिए पुलिस विशाल को रतनपुर चौकी लाई थी पूछताछ के दौरान विशाल ने जेब में रखी ब्लेड से अपना गला रेत लिया। हैलेट में विशाल का डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है।वहीं पनकी रतनपुर काशीराम कॉलोनी निवासी घायल विशाल के पिता राजू शर्मा ने बताया कि आज शाम छः बजे बेटा घर से दुकान जा रहा था। तभी स्विफ्ट डिजायर से कुछ लोग आए और उसे उठा कर ले गए। वह पत्नी संगीता के साथ चौकी रतनपुर पहुंचे जहां पुलिस ने बताया कि तुम्हारे लड़के ने गला काट लिया है। इलाज के लिए हैलेट ले गए हैं। जिसके बाद वह हैलेट पहुंचे। जहां लहूलुहान हैलेट में बेटे की गर्दन पर टांके लगाए गए हैं।

घायल के पिता राजू शर्मा ने बताया कि घर के पास ही बेटा विशाल शर्मा मोबाइल की दुकान चलाता है। दुकान हटवाने को लेकर मोहल्ले के ही रहने वाले शिवनाथ तिवारी,मोहित, संदीप,अज्जू उर्फ विकास रंजिश मानते हैं।आए दिन पुलिस से झूठी शिकायत कर फर्जी मुकदमे में फंसाने का प्रयास करते हैं। शिवनाथ का दुकान के नजदीक एक पार्टी कार्यालय है जिसमें पिछले माह 20 तारीख को मेरे बेटे विशाल को फंसाने के लिए शिवनाथ ने खुद टट्टर में आग लगा दी और पुलिस से शिकायत कर उसे पुलिस से पकड़वा दिया। पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया। छूट कर आने के बाद दबंग फिर से उसे फंसाने के प्रयास में लग गए। घायल विशाल ने बताया कि आज आरोपियों ने उस पर चापड़ से हमला कर दिया। दबंग उस पर पहले भी कई बार हमला कर चुके हैं। आए दिन पुलिस द्वारा प्रताड़ित करवाते हैं। आज दुकान जाते समय आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और जान से मारने की नियत से गले पर चापड़ से हमला कर दिया उसने वहां से भाग कर किसी अपनी जान बचाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *