कानपुर
पत्नी से चल रहा था विवाद, पति ने उठाया रोंगटे खड़ा कर देने वाला कदम
कानपुर, थाना हनुमंत बिहार निवासी युवक ने पत्नी पर शक के बाद ऐसा कदम उठाया कि परिजन सहित मोहल्ले वाले दंग रह गए, युवक ने जो धारदार औजार मिला उससे अपने ऊपर वार कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।आनन फानन में परिजन युवक को हैलेट ले गए जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि युवक का पत्नी से विवाद चल रहा था जिस कारण वह डिप्रेशन में चल रहा था।
नौबस्ता खांडेपुर निवासी मृतक के पिता रामबाबू ने बताया कि उनके चार बेटे राजू, गोविंद, बाबू और अजय हैं। घर पर सिलाई का काम करने वाले 36 वर्षीय अजय ने आज सुबह अपने आप में बड़बड़ाते हुए अपने आपको कैंची, चाकू, पेचकस जो मिला उससे गले और पेट में ताबड़तोड़ वार कर घायल कर लिया। बचाने आई मां चंगी भी घायल हो गई। घायल अवस्था में अजय को लेकर हैलेट पहुंचे जहां उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना पुलिस को दी है।मृतक अजय की मां ने बताया कि कई वर्ष पूर्व बेटे की शादी पत्तेपुर निवासी राधा से की थी। दोनों से पांच माह का एक बेटा मोहित है। पति से विवाद के बाद बहु राधा बीते एक माह से मायके में रह रही है। पति के कई बार बुलाने के बाद भी मायके वापस नहीं आ रही थी। आज सुबह अजय पत्नी को कोसते हुए कैंची से अपने पेट और गले पर कई वार कर गहरे घाव कर लिए बचाने में उसके हाथ भी घायल हो गए।मां चंगी ने बताया कि अजय पत्नी राधा पर शक करता था, उसे शक था कि बड़ा बेटा राजू से उसकी पत्नी के अवैध संबंध हैं। जिसको लेकर दोनों के बीच आए दिन कलह होती थी। पत्नी राधा बेटे को लेकर अपने पिता के घर चली गई।अजय पत्नी को वापस घर बुलाने का प्रयास कर रहा था लेकिन पति घर आने को तैयार नहीं थी और उस पर मुकद्दमा करने की धमकी दे रही थी, जिस वजह से अजय परेशान था।
हनुमंत बिहार थाना प्रभारी ने बताया कि आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि खांडेपुर निवासी अजय जो सिलाई का काम करता है परिजनों की मौजूगदी में अपने ऊपर कैंची, पेचकस और चाकू से हमला कर लिया। परिजन उसे हैलेट लेकर गए थे जहां उसकी मौत हो गई, सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।
