फुटपाथ पर बोरिंग कर रहे भाई साहब , क्या नगर निगम ने दी है इजाजत
KANPUR. क्या नगर निगम फुटपाथ पर बोरिंग करने की अनुमति देता हैं ?
या कब्जे की नीयत से यह काम करवाया जा रहा है।
जोन -2, वार्ड – पशुपति नगर किदवई नगर के वाई-1 ब्लॉक में स्थित गायत्री पार्क के समीप योगेश पालीवाल अपने घर की दूसरी तरफ फुटपाथ पर बोरिंग करवाने में लगे हुए हैं।
जो कि नगर निगम की या कहें सरकारी भूमि है। यह क्षेत्र जोन -2, वार्ड – पशुपति नगर के अंतर्गत आता है। अब देखना यह होगा कि कानपुर नगर निगम आखिर इस पर क्या कार्रवाई करती है।
