कानपुर

 

कानपुर पुलिस द्वारा वक्फ संशोधन बिल के पारित होने के बाद कानून-व्यवस्था की स्थिति को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र बाबूपुरवा में पुलिस उपायुक्त दक्षिण महोदय श्री दीपेंद्र नाथ चौधरी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया। इस फ्लैग मार्च में रिजर्व पुलिस बल व आर्म्ड पुलिस ने हिस्सा लिया।स्थानीय नागरिकों व व्यापारियों से संवाद कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने व त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए।शांति एवं कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।पुलिस बल को सतर्क एवं मुस्तैद रहने के सख्त निर्देश दिए गए।फ्लैग मार्च में सहायक पुलिस आयुक्त बाबूपुरवा, प्रभारी निरीक्षक बाबूपुरवा व भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *