औषधि विभाग की टीम का दबौली में मेडिकल स्टोर पर छापा

 

32 ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बरामद, टीम ने दवाओं के नमूने लिए

 

दुधारू जानवारों से जबरन दूध निकालने की लगातार मिल रही शिकायत के बाद सक्रिय हुए औषधि विभाग ने बीते रोज छापेमार कार्रवाई की।दबौली पहुंची टीम ने भगवती मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। यहां संदिग्ध 32 इंजैक्शन मिले जिसे लैब में जांच को भेजा गया। यह प्रतिबंधित इंजैक्शन आक्सीटोसिन बताया जा रहा है। ड्रग इंस्पेक्टर रेखा सचान ने बताया कि सौ एमएल के 32 इंजैक्शन और तीन दवाओं के सैंपल लिए हैं, इन्हें जांच को लैब भेजा गया है। इंजैक्शन की बिक्री पर रोक लगाई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन से दूध निकाले जाने की सूचना के बाद ड्रग इंस्पेक्टर रेखा सचान और ड्रग इंस्पेक्टर ओम पाल सिंह ने दबौली स्थित भगवती मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। यहां दवाओं की जांच, दवाओं के क्रय की रशीदें समेत क्रय विक्रय रजिस्टर देखे गए। इस दौरान सौ एमएल के 32 इंजैक्शन मिले जिन्हें टीम ने कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि यह ऑक्सीटोसिन इंजैक्शन हैं। यहां से लिए इंजैक्शन और दवाओं के सैंपल जांच को भेजे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *