जिलाधिकारी ने नेहरू युवा केन्द्र की जिला युवा सलाहाकार समिति की बैठक

कानपुर देहात 1 सितम्बर 2021
जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में नेहरू युवा केन्द्र की जिला युवा सलाहाकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें सर्वप्रथम सभी अतिथियों का स्वागत. परिचय कराया गया। तत्पश्चात जिला युवा अधिकारी प्रिया तिवारी द्वारा वर्ष 2021-22 की कार्ययोजना पर प्रकाश डालते हुए जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि नेहरू युवा केन्द्र कानपुर देहात द्वारा वर्ष 2021-22 में निम्न कोर. कार्यक्रमों एवं समन्वय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है जिनको समिति के सभी सदस्यों व अधिकारियों के समक्ष पढ़कर सुनाया गया। जिस पर सभी सदस्यों व अधिकारियों से सुझाव आमंत्रित किए गए जिस पर विभिन्न अधिकारियों जैसे .जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, जिला क्रीडा अधिकारी, जिलापंचायत राज, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला कार्यक्रम आदि विभागों ने अपने- अपने सुझाव दिए। जिस पर जिलाधिकरी ने सम्बन्धित को निर्देश दिए कि इन सभी प्रस्ताव को कार्ययोजना में शामिल करते हुए कार्ययोजना का अनुमोदन किया तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं जैसे. आयुष्मान कार्ड, गोल्डन कार्ड, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, पारिवारिक लाभ, सामूहिक विवाह योजना, शादी अनुदान, मिशन शक्ति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, राशन वितरण आदि विभिन्न योजनाओं में नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवकों को सहयोग करते हुए धरातल पर जन.जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएं तथा बढ.-चढ़ कर सभी योजनाओं का प्रचार .प्रसार करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय आदि विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *