उर्स चिश्ती निजामी में मुल्क में अमन चैन की दुआएं

 

सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन ने दिया हिंदू मुस्लिम भाईचारे का पैगाम।

 

कानपुर नगर सिलसिला ए चिश्तिया के अज़ीम रूहानी पेशवा, हज़रत ख़्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती संजरी अजमेरी, ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैह के पीर ओ मुर्शिद, हजरत ख्वाजा उस्मान हारूनी के उर्स के मौके पर,दरगाह शरीफ मास्टर मसर्रत अली चिश्ती निज़ामी फाखरी सुलेमानी रहमतुल्ला अलैह, बकरमंडी कानपुर नगर में, सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन के पदाधिकारी और दरगाह गद्दी नशीन सय्यद हंजला की निगरानी में, सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा आयोजन किया गया,नज़र ओ नियाज़ पेश करके, मुल्क में अमन चैन और खुशहाली की दुआएं मांगी गई,लंगर तकसीम किया गया,इस मौके पर सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन कानपुर नगर इकाई ज़िला अध्यक्ष सूफ़ी तारिक मासूमी मदारी ने,लोगों को सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन द्वारा राष्ट्रीय एकता और भाईचारे के अभियान के विषय में अवगत कराते हुए लोगों से सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन के साथ जुड़ने की अपील की,इस मौके पर उन्होंने लोगों से वक्फ संशोधन विधेयक के बारे में गुमराह करने वाली कट्टरपंथी शक्तियों से आगाह रहने को कहा।नगर अध्यक्ष सूफी मोहम्मद दानिश अबुल उलाई ने कहा कि,वक्फ संशोधन विधेयक के बारे में लोगों को वो ताकतें गुमराह कर रही हैं जो,गरीब सूफ़ी सुन्नी मुसलमानो के हकों पर डाका डालती रही हैं,इस मौके पर सूफ़ी मोहम्मद शीबू, सूफ़ी बाबा मदारी,सफी मदारी, खादिम रानू,अब्बास मदारी, हस्सान मदारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *