रसूलाबाद। सामाजिक कार्यकर्ता न्याय के लिए संघर्ष करने वाले पेरियार ललई सिंह की जयंती पर सपा नेताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए याद किया गया।
कानपुर देहात की रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के अंतर्गत कटारा गांव में 1 सितंबर 1911 में जन्मे ललई सिंह ने कई किताबों की रचना की जिसमें कुछ विवादित भी रही। उनके पिता का नाम गुज्जू सिंह यादव पिता माता का नाम मूला देवी था उन्होंने समाज को मुख्यधारा में जोड़ने के लिए बहुत प्रयास किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष समरथ पाल ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और कहा की ललई सिंह ने समाज में फैली विषमता को दूर करने के लिए अथक प्रयास किए बीसवीं शताब्दी के वह महान क्रांतिकारी थे उन्होंने कहा कि वह दक्षिण भारत के बहुत ही लोकप्रिय वक्त थे बड़ी-बड़ी सभाओं में लोग उनकी बात सुनने कोई लिए पहुंचते थे। हालांकि उन्होंने माना किसी भी सरकार ने जिस सम्मान के हकदार थे वह सम्मान नहीं दिया। वही सपा जिला कोषाध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने भी उनकी प्रतिमा पर माला पहनाकर याद करते हुए उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रवीण सिंह यादव प्रधान,हिमांशु, संजय यादव, बृजेंद्र सिंह, बलराम सिंह रामचंद्र यादव, रामनरेश, रामकिशोर,सहित अन्य तमाम लोग मौजूद रहे।
रसूलाबाद। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के अंतर्गत रसूलाबाद विकास खंड स्तर पर अध्यक्ष व मंत्री पद पर चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें कुल 108 मतों में से 97 मतदाताओं अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान संपन्न कराया। ब्लाक स्तरीय सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए चंद्रभान 57 मत पाकर विजयी घोषित हुये। वही उनके प्रतिद्वंद्वी जगजीवन 39 मत प्राप्त कर पराजय स्वीकार करनी पड़ी। साथ ही मंत्री पद पर घसीटे लाल 53 मत पाकर विजयी घोषित किये गये और उनके प्रतिद्वंद्वी अजय कुमार को 43 मतों से ही संतोष कर शिकस्ती हासिल करनी पड़ी। मतगणना के दौरान दोनों पदों के बीच एक मत अमान्य पाया गया। इस प्रकार अध्यक्ष पद पर चंद्रभान 18 मतों व मंत्री पद पर घसीटे लाल 10 मतों से विजयी घोषित हुये।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी महेश प्रसाद गुप्ता व पर्यवेक्षक टीम के साथ कुलदीप कुमार जिलाध्यक्ष, महेन्द्र प्रताप महामंत्री व कमलेश बाबू गौतम जिला कोषाध्यक्ष के साथ साथ निर्वाचन अधिकारी भारत सिंह यादव, अर्जुन सिंह एवं प्रेमपाल की उपस्थिति में पारदर्शिता पूर्ण चुनाव संपन्न कराया गया।
