कानपुर

 

बीजेपी स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं में उत्साह

 

भाजपा के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। शहर भर में घरों पर झंडा लगाने का अभियान चल रहा है। कार्यकर्ता पार्टी का झंडा लगाकर सेल्फी फेसबुक और एक्स समेत दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा कर रहे हैं। वहीं स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कार्यकर्ताओ के साथ अपने घर पर पार्टी का झंडा लगाया और लोगो को झंडे वितरित किये। अनिल दीक्षित की अपील पर पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता स्थापना दिवस पर अपने घरों एवं कार्यालयों में स्थानीय लोगों के साथ मिठाई बांटकर उत्सव मना रहे हैं। शहर के दोनों पार्टी कार्यालय को सजाया भी गया है। इस मौके पर युवा मोर्चा उत्तर जिलाध्यक्ष शिवांग मिश्रा, भाजयुमो उत्तर जिला उपाध्यक्ष अंशू ठाकुर समेत तमाम कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *