रूरा। बीमारी के कारण परेशान बनीपारा गांव निवासी बुजुर्ग ने बुधवार को पौत्र के साथ उपचार करवाकर लौटने के दौरान कस्बा की रामगंगा नहर में छलांग लगा दी।मौके पर मौजूद पौत्र व अन्य कस्बाई लोगों में हड़कंप मच गया। घटना के बाद पहुंची पुलिस टीम ने पड़ताल तेज कर दी लेकिन देर शाम तक बुजुर्ग का कोई सुराग नहीं मिल सका।
थाना क्षेत्र के बनीपारा गांव निवासी राम औतार पांडेय(75) काफी समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे।बुधवार को कस्बा से उपचार करवाकर अपने पौत्र हरिओम के साथ बाइक से वापस गांव लौट रहे थे।तभी रूरा नहर पुल पर फल लेने की बात कहकर बाइक को रुकवाया।जिसके बाद पौत्र फल लेने लगा इसी दौरान बुजुर्ग ने नहर में छलांग लगा दी।अचानक घटना को देखकर लोगो मे हड़कंप मच गया।इस दौरान पौत्र व अन्य लोगों की मदद से उन्हें ढूंढने का प्रयास किया लेकिन नहर में तेज बहाव होने के चलते उनका कोई सुराग नही मिल सका।सूचना पर पहुंची पुलिस ने नहर में टेल की ओर रेलवे पुल व तिगाई गांव के पास तलाश की लेकिन देर शाम तक बुजुर्ग का कोई सुराग नहीं मिल सका।पौत्र हरिओम ने पुलिस को बताया कि बाबा बीमारी के चलते काफी परेशान रहते थे साथ ही कुछ माह पूर्व इलाज के लिये जमीन भी बेंची थी।थाना प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि नहर से खारजा को जाने वाले पानी को खुलवाकर बहाव को कम करवाकर तलाश कराई जा रही है।वही गोताखोरों को बुलाया गया है।
2021-09-02
