रामनवमी अवसर पर जिलाधिकारी ने राम जानकी मंदिर में विशेष आयोजन

 

कानपुर, जिलाधिकारी रविवार को रामनवमी के पावन पर्व पर प्रभु श्री राम के मंदिर पहुंचकर विशेष पूजा अर्चना की, जिलाधिकारी के साथ मंदिर के महंत और अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे,

 

 

रविवार को रामनवमी के पावन पर्व के अवसर पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने रामनवमी सरसैया घाट स्थित राम जानकी मंदिर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की प्रतिमा का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने जनपदवासियों को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और सभी के सुख, समृद्धि व शांति की कामना की। पूजा के बाद जिलाधिकारी ने कहा की वह खुद को बहुत ही भाग्यशाली और गौरवान्वित महसूस कर रहे की कानपुर में रहते हुए उनको भगवान प्रभु श्री राम के पावन दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है. उन्होंने कहा की भगवान राम के जीवन से हमे बहुत कुछ सीख मिलती है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *