कानपुर

 

भारतीय दलित पँथर के तत्वावधान में डॉ० अम्बेडकर जन्मोत्सव के पूर्व डॉ० अम्बेडकर चेतना वाहन रैली का आयोजन किया गया। सैकड़ों दो पहिया, तिपहिया तथा चौपहिया वाहन डॉ० अम्बेडकर प्रतिमा कम्पनी बाग नवाबगंज में एकत्र हुए और दोपहर 12:00 बजे से भव्य वाहन रैली प्रारम्भ हुयी और तिलक नगर, आर्य नगर, विद्या मन्दिर स्वरूप नगर, घन्टाघर, शिवा जी प्रतिमा, जल संस्थान, ईदगाह, बकरमन्डी, चुन्नीगंज, लाल इमली, परेड, बड़ा चौराहा होते हुये नाना राव पार्क अम्बेडकर प्रतिमा पर समाप्त हुयी। रैली में लोग नारे लगाते चल रहे थे जब तक सूरज चाँद रहेगा, बाबा साहेब का नाम रहेगा। भारतीय संविधान के निर्माता, बाबा साहेब अम्बेडकर, बाबा साहेब का कारवां आगे बढ़ता जायेगा। रैली समापन के उपरान्त उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुये दलित पैंथर के प्रान्तीय अध्यक्ष पेंथर धनीराम बौद्ध ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस वर्ष 14 अप्रैल 2025 को डॉ० बाबा साहेब अम्बेडकर का 134वां जन्मोत्सव समारोह मनाया जा रहा है। डॉ० बाबा साहेब अम्बडकर 14 अप्रैल, 1891 में गरीब और दलित समाज में एक चमकाते हुये सूरज की भांति चमके जिसकी चमक पूरे विश्व में हुयी। बाबा साहेब अम्बेडकर आज भी भारत के करोड़ो करोड़ो नागरिकों के दिलों पर राज कर रहे है वही विश्व भी उन्हें सम्मान की निगाहों से देख रहा है। वह विद्वता के अपार धनी थे. वह किसी एक धर्म एक जाति के नेता नहीं थे। भारतीय संविधान की रचना कर देश को गुलामी से आजादी ही नहीं देश के गुलामाँ के गुलामों को मुक्ति दिलाने में अहम् भूमिका निभाई। आज सम्पूर्ण भारत बाबा साहेब का ऋणी है। बाबा साहेब के इस ऋण को अदा करने के लिये हर भारतवासी का कर्त्तव्य है कि बाबा साहेब के इस 134वें जन्मोत्सव पर्व को अपने अन्य त्योहारों होली, दीपावली, इंद, क्रिसमस डे, गुरू पर्व की भांति हर्षोल्लास तथा उत्साह के साथ मनायें, घरो की साफ-सफाई कर सुन्दर बनाये घरों में बिजली से उजाला करें अच्छे नये वस्त्र धारण करें तथा अच्छे पकवान बनायें पड़ोसियों नाते रिश्तेदारों की खातिर आव भगत करें तथा लोगों के के गले मिलकर डॉ० बाधा साहेब अम्बेडकर जन्मोत्सव की बधाई दें इसी आशा और कामना के साथ सादर जय भीम।डॉ० अम्बेडकर चेतना रैली में प्रमुख रूप से डॉ० सुभाष चन्द्रा, कुमार सुन्दरम्, सतीश चन्द्र, शैलेन्द्र कुमार, राम नरेश, पंकज आजाद, पंकज जायसवाल, राजेन्द्र कुमार कुरील, नवीनचन्द्र गौतम एडवोकेट, प्रभु, चन्द्रशेखर बब्लू, अनिल जायसवाल, राम गोपाल गोंद, सूरज कुमार, हरीओम खन्ना, जय कठेरिया, विनीत गौतम, शिव प्रताप बौद्ध, सूरज निषाद, श्रवण कुमार, अनिल कुमार गौतम, नमन गौतम, वीरेन्द्र बहुजन, अभी बहुजन, परशुराम यादव, मुकेश सिंह, कमलेश सिंह, मनोज सिंह, अभिरन सिंह, हरिश्चन्द्र, उमेश बाल्मीकि, रोशन साहू, दीपक पाल, सुशील निषाद, किरन कुमार, इं० कोमल सिंह, राहुल कुमार, रवि प्रताप दोहरे, विनोद पाल, शैलेन्द्र कुमार, आर०के० गौतम, तेज प्रताप अम्बेडकर, सौरभ गौतम, सरदार सतनाम सिंह, जीतू सोनकर, विजय सागर, राकेश राव, धर्मेन्द्र कठेरिया, रोहन यादव, राकेश पैंथर, अनुराग बाली (शेरा), देवा पैंथर, रोमी गौतम, राजाराम निषाद, मीना वर्मा, मनीषा पैंथर, माला जासवाल, चन्द्रशेखर बब्लू शिवम सिंह आजाद, रवि गौतम, विनय गौतम, सुभाष साहू, संतोष कुमार, एन०बी० गौतम, भगवानदीन वर्मा, अनिल प्रजापति, राहुल गौतम, जितेन्द्र मिन्टू, आशीष गुप्ता, विष्णुकुमार, मनीष राना, महावीर कुरील, अरूण कुशवाहा, अमन गौतम, अनूप, बृजेश, राहुल, मंजीत, मस्तराम पैंथर पुनीत पैंथर, जे. पी. गौतम, मुन्नीलाल, रमेश, जय गोपाल वर्मा, रोहित, बृजेश गौतम, श्रीमती मनीषा पैंथर, श्रीमती मीना वर्मा, श्रीमती उर्मिला राजपूत, श्रीमती सीमा जीत, श्रीमती बब्ली गौतम, श्रीमती कौशाल्य राजपूत, श्रीमती सुनीता आदि लोग थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *