भारतीय जनता पार्टी का 46वां स्थापना दिवस भव्य रूप से मनाया गया
भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर जिला कार्यालय पर भाजपा का 46वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल, जिला अध्यक्ष श्री अनिल दीक्षित, सांसद श्री रमेश अवस्थी, महापौर श्रीमती प्रमिला पांडे, पूर्व सांसद श्री सत्यदेव पचौरी, विधायक श्री अरुण पाठक सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी ध्वज फहराया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम स्थल पर भव्य आतिशबाजी और भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय जन उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष श्री दिनेश राय,सुरेश अवस्थी श्री अभिनव दीक्षित, उमेश निगम,आनंद मिश्रा श्री रोहित साहू, श्री जनमेजय सिंह आशा पाल,पूनम कपूर,रंजीता पाठक, अवधेश सोनकर,सीमा एम बी ए, सुनीता गौड़,शिवांग मिश्रा,अंशु ठाकुर,अनुपम मिश्रा,सहित अनेक पदाधिकारीगण मौजूद रहे ।ध्वजारोहण कार्यक्रम के उपरांत आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल, सांसद श्री रमेश अवस्थी, जिलाध्यक्ष श्री अनिल दीक्षित, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री दीपू पांडे आदि नेताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचारधारा-आधारित राष्ट्रवादी पार्टी है। पार्टी के वैचारिक और संगठनात्मक संबंध राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रारंभ से ही दृढ़ हैं।उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को दिल्ली में हुई थी, जो कि भारतीय जनसंघ से अलग होकर बनी थी। यद्यपि पार्टी की स्थापना 1980 में हुई, पर इसकी वैचारिक नींव 1951 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा रखे गए जनसंघ में ही देखी जा सकती है।नेताओं ने कहा कि 1984 में जब तत्कालीन प्रधानमंत्री की हत्या के बाद आम चुनाव हुए, उस समय भाजपा को मात्र 2 सीटें प्राप्त हुई थीं। लेकिन आज, भाजपा न केवल तीसरी बार केंद्र की सत्ता में है, बल्कि देश के 19 राज्यों में भाजपा या उसके सहयोगी दलों की सरकारें कार्यरत हैं। यह पार्टी की मजबूत संगठनात्मक संरचना और कार्यकर्ताओं की मेहनत का प्रतिफल है।
*भाजपा के विभिन्न मोर्चों*
युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा—ने पिछले 45 वर्षों में संगठनात्मक रूप से अत्यंत मजबूती प्राप्त की है। आज उत्तर प्रदेश के सभी 1018 मंडलों में भाजपा के सभी मोर्चों की पूरी टीमें सक्रिय हैं और बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बना रही हैं। प्रदेश के सभी 2018 मंडलों में भाजपा की टीमें कार्यरत हैं, जो शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूती प्रदान कर रही हैं।कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय” के गगनभेदी उद्घोषों से वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।प्रेस वार्ता में क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी श्री अनूप अवस्थी, जिला मीडिया प्रभारी श्री अनुराग शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।