रावतपुर में शोभायात्रा के दौरान पुलिस से झड़प,जूता फेंककर माहौल खराब करने की कोशिश

 

कानपुर के रावतपुर में शोभायात्रा के दौरान पुलिस और पब्लिक के बीच तीखी झड़प हो गई।किसी अराजक तत्व ने पुलिस पर जूता फेंक दिया जिस माहौल गर्म हो गया। पब्लिक और पुलिस के बीच तीखी नोक झोक होने लगी इस दौरान कुछ लोगों से धक्का मुक्की भी हुई इसके बाद पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया लेकिन मौजूद भीड़ ने दोनों युवकों को पुलिस से छुड़ा लिया ।

 

*क्यों बनी विवाद की स्थिति*

 

शनिवार रात ध्वज पूजन के दौरान पुलिस ने बकर मंडी ,गणेश नगर और बजरंग तिराहे समेत कई जगह से पुलिस साउंड सिस्टम उठा ले गई थी ।पुलिस का कहना था कि मानक से ज्यादा आवाज में साउंड बज रहा है और ज्यादा स्पीकर भी लगाए गए हैं। कुछ लोगों ने साउंड सिस्टम जप्त करने का विरोध किया तो आरोप है कि पुलिस ने कुछ लोगों के साथ मारपीट भी की। जिसके बाद आक्रोश बढ़ गया और लोग सड़कों पर उतर आए । डीसीपी वेस्ट आरती सिंह एडीसीपी विजेंद्र द्विवेदी और एसीपी अभिषेक पांडे कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और सभी को खरीदना शुरू किया ।लोग नारेबाजी और विरोध करते हुए जमीन पर लेट गए ।इस दौरान कई हिंदूनेता और समितिओ के आयोजकों ने पुलिसिया कार्यवाही का विरोध करते हुए शोभा यात्रा न निकालने की चेतावनी दी।

 

 

*कई समितियां ने शोभायात्रा ना निकलने का किया था ऐलान*

 

देर रात से ही पुलिस की तरफ से लगातार समितियां के साथ बैठक की जाती रही और शोभा यात्रा निकालने के लिए मनाने का प्रयास किया जाता रहा ।बावजूद इसके कई समितियां ने शोभायात्रा ना निकलने का ऐलान कर दिया इस दौरान मस्वानपुर बड़ा मंदिर के पास लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सड़क जाम कर दी।लोगो का कहना था कि अभद्रता करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

 

*कई समितियां के विरोध के बाद छोटा हो गया शोभा यात्रा का स्वरूप*

 

हर साल रामनवमी के मौके पर मस्वानपुर बड़ा मंदिर सेवा समिति समेत कई समितियां द्वारा निकाले जाने वाली करीब 80 से 85 झांकियां इस बार शोभायात्रा में शामिल नहीं हुई। इन सभी समितियां ने पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विरोध करते हुए शोभा यात्रा नहीं निकालने का ऐलान किया था। इसके चलते शोभा यात्रा के दौरान भीड़ भी काफी कम रही। महज राम लला मंदिर समिति और गरुण सेना की झाकियां ही शोभायात्रा में शामिल हुई।

*शोभायात्रा के दौरान किसी में फेंका पुलिस पर जूता,पुलिस पब्लिक में नोक झोक*

 

ब्रह्मदेव चौराहे के पास शोभायात्रा के दौरान किसी ने पुलिस पर जूता फेंक दिया।जिसके बाद पुलिस और पब्लिक के बीच तीखी नोक झोंक हो गई। विवाद बढ़ने लगा।पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया हालांकि पब्लिक ने दोनों युवकों को छुड़ा लिया।

 

*तलवार के साथ युवतियां थिरकी,शोभायात्रा पर हुई पुष्पवर्षा*

 

रामलला मंदिर से शोभायात्रा निकलने के दौरान युवतियां तलवार लेकर ढोल नगाड़ों की थाप पर थिरकती नजर आई।जय श्री राम के नारों से माहौल भक्ति मय हो गया।वहीं जिस रूट से शोभायात्रा निकली लोग पुष्प वर्षा करते दिखे।जगह जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया।देर शाम शोभायात्रा का राम लला मंदिर में समापन हुआ।

 

*सुरक्षा व्यवस्था के खास इंतजाम,लोकल इंटेलिजेंस भी लगा*

 

बीती रात से माहौल गर्म था जिसकी वजह से पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर दिखा। शोभायात्रा के रूट पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से भी नजर रखी गई।किसी भी तरह की कोई अनहोनी न हो इसके लिए लोकल इंटेलिजेंस को भी लगाया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *