“गांव चलो अभियान” एवं शहरी क्षेत्रों में “वार्ड चलो अभियान” के लिये जनसंपर्क एवं जनसंवाद कार्यक्रम 10 से
भाजपा स्थापना दिवस पर 10, 11, 12 अप्रैल को “गांव चलो अभियान” का होगा शुभारंभ
भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्थापना दिवस (6 अप्रैल) के उपलक्ष्य में 10, 11 एवं 12 अप्रैल को “गांव चलो अभियान” एवं शहरी क्षेत्रों में “वार्ड चलो अभियान” के अंतर्गत जनसंपर्क एवं जनसंवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह निर्णय आज भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक में लिया गया।बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल ने बताया कि यह अभियान ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में समान रूप से प्रभावी रहेगा। मंडल अध्यक्ष से ऊपर के सभी पदाधिकारी—सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अन्य सभी जनप्रतिनिधि इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेंगे।
इन सभी पदाधिकारियों को उनके आवंटित गांवों या वार्डों में कम से कम 8 घंटे का प्रवास करना होगा, जिसके दौरान वे घर-घर संपर्क कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएंगे। इसके अतिरिक्त वे अपने प्रवास के दौरान बूथ समिति की बैठकें आयोजित करेंगे तथा उस बूथ पर निवास करने वाले लोकतंत्र सेनानियों, जनसंघ व भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को सम्मानित भी करेंगे।
कानपुर दक्षिण जिले में होगा अभियान का भव्य शुभारंभ
इस विशेष अभियान का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा 10 अप्रैल को किया जाएगा।इस बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह,पवन प्रताप सिंह, आलोक शुक्ला,वीरेंद्र तिवारी,मोहित सोनकर, ऋषभ शुक्ला,पवन पांडे अर्शी सुल्तान सहित मॉनिटरिंग टीम के सभी सदस्य उपस्थित रहे।भारतीय जनता पार्टी इस अभियान के माध्यम से आमजन से सीधे संवाद स्थापित कर पार्टी की नीतियों एवं सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है।