*भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस पर “गांव चलो अभियान” का शुभारंभ*

कानपुर 10 अप्रैल

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में “गांव चलो अभियान” की शुरुआत वार्ड 32 रायपुरवा से की गई। इस अभियान का शुभारंभ क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल एवं जिला अध्यक्ष श्री अनिल दीक्षित द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

प्रातः 11 बजे आयोजित बैठक में श्री प्रकाश पाल ने वार्ड के वरिष्ठ पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का भारतीय जनसंघ से लेकर आज तक का सफर प्रत्येक कार्यकर्ता के त्याग, तपस्या और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश की राजनीति में अनेक दल सक्रिय हैं, लेकिन भाजपा एकमात्र ऐसी राष्ट्रीय पार्टी है जिसकी विचारधारा और राजनीति स्पष्ट, मजबूत और विशिष्ट है।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के पास यूनीक सेलिंग पॉइंट्स (USP) हैं, जो इसे अन्य दलों से अलग पहचान दिलाते हैं। आज भाजपा न केवल भारत की सबसे प्रभावशाली पार्टी है, बल्कि सदस्यता के आधार पर विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए चुनाव केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि एक युद्ध है – और इस युद्ध के दो सबसे बड़े योद्धा हैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री श्री अमित शाह, जो इसे पूरी निष्ठा से लड़ते हैं।

बैठक की अध्यक्षता रायपुरवा मंडल अध्यक्ष गौरव पांडे ने की।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता विमल तिवारी,अनूप अवस्थी,कमल तिवारी,सूरज मिश्रा, देवांग शर्मा,हर्षित तिवारी, श्री दिव्यांश मिश्रा,पार्षद आकर्ष बाजपेई,अंकित मिश्रा,विपुल दुबे,महेंद्र गुप्ता,सुरेंद्र पांडे,पुष्कर निगम, विजय दुबे समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

निवर्तमान जिला अध्यक्ष दीपू पांडे ने गोविंद नगर विधानसभा के बूथ नंबर 343,344,345, में घर घर समर्क कर के पार्टी की उपलब्धियों के पत्रक बाटे, और लाभार्थियों से समर्क किया

अनुराग शर्मा

मीडिया प्रभारी

भाजपा कानपुर उत्तर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *