आज सांसद श्री रमेश अवस्थी जी एवं गोविंद नगर के विधायक श्री सुरेंद्र मैथानी जी ने केशव प्रसाद मौर्य जी मा.उप मुख्यमंत्री जी के कानपुर आगमन पर, पुलिस लाइन में ही, कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर श्री अखिल कुमार जी से रावतपुर और मस्वानपुर में, विगत रामनवमी के दिन हुए विवाद उपरांत, कार्यकर्ताओं पर लगे मुकदमों को हटाने के संबंध में वार्ता की।

सांसद जी और विधायक जी ने सी पी से कहा कि, कार्यकर्ताओं से जानकारी के आधार पर और विस्तृत बातचीत करने उपरांत पता चला कि, पुलिस द्वारा रामभक्तों पर गंभीर धाराओं में कई मुकदमे पंजीकृत किये गए हैं जो कि पूर्णतया निराधार है।जबकि पुलिस प्रशासन द्वारा थाना रावतपुर में मार्च के पहले हफ़्ते में श्री राम नवमी समिति मसवानपुर, काकादेव रामनवमी समिति, ब्रह्मनाद रामजानकी सेवा समिति, श्री राम नवमी समिति जनता नगर (सैय्यद नगर), श्री राम नवमी समिति विनायकपुर, बजरंगी सेना समिति, कल्याणी धाम सेवा समिति, एवं क्षेत्रीय पार्षदगण की होली एवं रामनवमी सम्बन्धित बैठक आहूत की गई थी।जिसमे साउंड डीजे को लेकर किसी भी प्रकार का दिशा निर्देशन, नीचे स्तर पर क्षेत्रीय समितियां को नहीं दिया गया था।इसके अतिरिक्त भी विभिन्न स्थानों पर भी रामनवमी सम्बन्धित बैठक आहूत की गई, जहाँ पर साउंड डीजे को लेकर कोई भी दिशा निर्देश के पालन की जानकारी, नहीं दी गई थी। जिसके कारण उपरोक्त समितियाँ अपने स्तर से प्रति वर्ष के तरह रामनवमी की तैयारियों में जुटी थी। परन्तु दिनांक 05-04-2025 को दोपहर में सभी समितियों को थाना रावतपुर आने को कहा गया। उपरोक्त समितियां तथा वहाँ पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों के वार्तालाप से सहमति बनी कि उपरोक्त समितियां किसी भी मुख्य मार्ग को साउंड लगा कर जाम नहीं करेंगी तथा साउंड को अलग अलग लगा कर, सभी समितियां रामनवमी के त्यौहार को मनाते हुए, अपनी यात्रा पूर्ण कर सकती है।इसी सहमति से सभी समितियां रावतपुर थाने से चली गई।परन्तु शाम 7 बजे अचानक कई थानों की फोर्स, बिना किसी सूचना के,नमक फैक्ट्री चौराहा के पास रहमत नगर में बज रहे साउण्डो को अपने साथ गाड़ी में लाद दिया एवं वहाँ से उपरोक्त फोर्स बकरमंडी सब्जी मंडी पर पहुँच कर वहाँ से भी साउंडों को अपनी गाड़ी में लादने लगे। इसके पश्चात मानस धाम तिराहे पर भी साउंड को बंद करा वहाँ से भी साउंड को गाड़ी पर लादे जाने पर वहाँ मौजूद लोगों द्वारा विरोध स्वरूप,क्रोधित होकर वहाँ घटना स्थल पर ही धरने पर बैठ गए तथा शांतिपूर्वक उक्त प्रकरण का विरोध करने लगे।उक्त घटनाओं से रावतपुर एवं मसवानपुर समेत आस पास के क्षेत्रों में व्यापक जन आक्रोश फैल गया।आक्रोश की गंभीरता को देखते हुए सभी रामनवमी समितियों ने,धरना स्थल पर उपस्थित,पुलिस अधिकारियों से भी उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाने का भी आग्रह किया गया। लेकिन देर रात तक कोई भी सुनवाई न होते देख कर,सभी समितियों ने सर्व सम्मति से यात्रा स्थगित करने का निर्णय किया। ताकि क्षेत्र में किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना को टाला जा सके ।

 

सांसद जी और विधायक जी पुलिस कमिश्नर से कहा कि उपरोक्त सभी समितियों ने अपने अपने क्षेत्र में प्रारंभ स्थल पर बने मंदिर पर शांति पूर्ण ढंग से पूजा अर्चना प्रारंभ कर दिया। तथा संबंधित किसी भी घटना का श्री राम नवमी समिति बड़ा मंदिर मसवानपुर समेत उपरोक्त किसी भी समिति का कोई सरोकार नहीं है।

सांसद जी एवं विधायक जी ने कमिश्नर से कहा कि सभी समितियां और कार्यकर्ता निर्दोष है।अतः उन पर लगे सभी मुकदमों को ख़त्म किया जाये।

पुलिस कमिश्नर ने,सकारात्मक जवाब देते हुए,जांच उपरांत आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया।

-विपिन दुबे,विधानसभा कार्यालय प्रभारी

10.04.2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *