सपा पीडीए मिशन बिजली के निजीकरण के विरोध में 300 मतदान केद्रों पर उपभोक्ताओं से 13 अप्रैल से संपर्क अभियान चला कर विरोध दर्ज कराएगी

 

बिजली उपभोक्ताओं का 32000 करोड़ रूपया से अधिक जाम को बिजली के बिलों में समायोजन कराने का अभियान चलाएगी

 

भाजपा बड़े घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए निजीकरण कर रही है:हाजी फजल महमूद

 

 

 

 

कानपुर गुरुवार समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर पीडीए मिशन आकंलन टीम से परिचर्चा दिन में 3:00 बजे सपा कार्यालय 7 नवीन मार्केट में सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में आरंभ हुई।परिचर्चा को संबोधित कहते हुए महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि सरकार पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण मिशन का निजीकरण करके बड़े घरानों को फायदा पहुंचकर उपभोक्ताओं पर महंगी बिजली करके दरों में बढ़ोतरी कर उपभोक्ताओं की जेब पर बोझ लादकर उन्हें परेशान किया जा रहा है तथा दूसरी ओर विद्युत कर्मचारियों को सरकार अपने यहां से वंचित कर निजीकरण कर बड़े घरानों के हवाले कर उनकी प्रतिभा और नौकरी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है जिसे पीडीए मिशन 300 मतदान केद्रों पर उपभोक्ताओं से संपर्क कर बिजली के निजीकरण का विरोध किया जाएगा!सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा बिजली निजीकरण कर बड़े घरानों को फायदा पहुंचाने पर जुटी है सपा का पीडीए बिजली के निजीकरण के विरोध में आकंलन रिपोर्ट तैयार हो रही है जिसे 15 अप्रैल को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव को भेजी जाएगी।।बैठक मे प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर,आकाश यादव,आनंद शुक्ला,शेषनाथ यादव,अजय कुशवाह,राहुल यादव,शाकिब अब्बासी,अरमान खान,नवीन जय,शिवकुमार बाल्मिक,रमेश यादव,के के मिश्रा,दिनेश विश्वकर्मा,इशरत इराकी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *