जुमे की नमाज के बाद वक्फ बिल के विरोध में नारेबाजी, एक ने खुद पर डाला केरोसिन, 4 गिरफ्तार

 

 

राष्ट्रीय लोकदल के नगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान ने भारी सुरक्षा बल के साथ सभी इलाकों में भ्रमण किया

 

 

 

कानपुर, नौबस्ता के मछरिया में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां पर जुमे की नमाज के बाद कुछ युवकों ने वक्फ बिल के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया युवकों ने वक्फ बिल के विरोध में पोस्टर लहराने के साथ नारेबाजी की

बताया जा रहा है कि विरोध प्रदर्शन के बीच एक युवक ने केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास करने की कोशिश की लेकिन सतर्क पुलिस बल ने उसे पकड़ लिया। इस बात की खबर जैसे ही पुलिस के आला अफसरों को मिली तो हड़कंप मच गया। इसके बाद मौके पर डीसीपी साउथ, एडीसीपी साउथ, एसीपी नौबस्ता समेत कई थानों की फोर्स पहुंच गई।इस दौरान पुलिस ने वक्फ बिल का विरोध करने के अलावा जो शख्स हाथ में कोरेसिन की बोतल लिए था, उसे हिरासत में ले लिया. इन सभी को नौबस्ता थाने लाकर पूछताछ की जा रही है. माहौल को देखते हुए पुलिस ने मछरिया स्थित मस्जिद पर फोर्स तैनात कर दी. इसके बाद डीसीपी साउथ ने मछरिया, राजीवनगर,नौबस्ता समेत आसपास के इलाको में पैदल मार्च भी किया. इसके अलावा खुफिया को भी सक्रिय किया.डीसीपी साउथ का कहना है कि पोस्टर कहां पर छापे गए, इसकी जानकारी ली जा रही है, पोस्टर को कब्जे में लिया गया है. पूरी घटना के पीछे कौन कौन सक्रिय है, इसकी जानकारी जुटाई जा हरी है. जो भी मामले में दोषी मिला, उस पर कठोरतम कार्रवाई होगी। राष्ट्रीय लोकदल के नगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान ने भारी सुरक्षा बल के साथ सभी इलाकों में भ्रमण किया एवं क्षेत्रीय लोगों को शांत रहने की अपील की घर घर मोहल्ले मोहल्ले जाकर सभी लोगों से कहा कि कानून अपने हाथ में ना लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *