आज 11 अप्रैल

**भारतीय जनता पार्टी के गांव चलो,बूथ चलो अभियान में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा बूथों पर संपर्क*

उत्तर प्रदेश सरकार की 8 वर्ष की उपलब्धियों के उपलक्ष्य के उत्सव अभियान के अंतर्गत आज पार्टी के वरिष्ठ नेता अपने अपने आवंटित बूथों पर संपर्क किया।इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के निवर्तमान जिला अध्यक्ष दीपू पांडे ने गोविंदवनगर विधानसभा के वार्ड 2 दादा नगर हरिजन बस्ती के बूथ नंबर 344 पर घर घर कुंडी खड़का कर लोगो से संपर्क किया।और उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के पत्रक वितरण किए।और राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय रामभक्तो से मिले और उनका सम्मान किया।

इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील बजाज ने सीसामाऊ विधानसभा के चुन्नीगंज मंडल के बूथ नंबर 12 पर घर घर संपर्क किया ।भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रामलखन रावत ने पांडु नगर के बूथ नंबर 233 पर सम्पर्क किया।

जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया घर घर संपर्क का ये अभियान का द्वितीय चरण है जो 10 अप्रैल से प्रारंभ होकर 3 दिन चलेगा इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं जनप्रतिनिधियों को कानपुर उत्तर जिले के 217 शक्ति केंद्रों के लिए अलग अलग जिम्मेदारी दी गई है और ये नेता कानपुर उत्तर जिले के 217 शक्ति केंद्रों के अंतर्गत आने वाले 1258 बूथों पर सम्पर्क करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *