कानपुर

 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक के आगमन पर सेंट्रल स्टेशन छावनी में हुआ तब्दील

 

आगमन से पूर्व चला पूरे स्टेशन का निरीक्षण अभियान

 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉक्टर मोहन भागवत के नगर आगमन को लेकर जहां जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है वहीं रेलवे के अधिकारियों ने भी व्यापक व्यवस्थाएं की हैं।रेलवे स्टेशन व उसके आसपास के इलाके में व्यापक रूप से सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जीआरपी व आरएएफ के जवानों को रेलवे प्लेटफार्म पर तैनात किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से आला अधिकारी भी समय-समय पर प्लेटफार्म नंबर एक व दो का निरीक्षण कर रहे हैं। सर संघ चालक डॉक्टर मोहन भागवत आज शाम को वंदे भारत एक्सप्रेस से कानपुर आएंगे और यहां पर कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ ही अपने प्रवास के दौरान संघ के कार्यालयो में जाकर सभी को संघ की नीतियों से परिचित कराएंगे।सर संघ चालक डॉक्टर मोहन भागवत के आगमन के दौरान किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना ना हो इसके लिए आज सवेरे से ही सेंट्रल स्टेशन को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। हर तरफ पुलिस के जवानों की तैनाती के साथ ही जीआरपी इंस्पेक्टर ओम नारायण सिंह के नेतृत्व में फोर्स में निरीक्षण किया और संदिग्ध यात्रियों की छानबीन की।

प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ अनुपम ने बताया कि14 अप्रैल को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के परम पूजनीय सरसंघचालक डॉक्टर मोहन भागवत जी के द्वारा कार्यालय तथा अम्बेडकर सभागार का उद्घाटन होगा जिसकी सभी तैयारियां प्रांत प्रचारक श्री राम जी के मार्गदर्शन में संचालित हो रही है15 तथा 16 अप्रैल को संघ के छह आयाम में से सेवा विभाग के कार्यकर्ताओं के साथ उनकी बैठक होगी तथा पर्यावरण गतिविधि, सामाजिक समरसता आदि के प्रांत स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग समय पर बैठक रहेगी 15 तारीख को केशव भवन संघ कार्यालय से 12 किलोमीटर दूर कानपुर के पूर्व भाग कोयला नगर में शाखा पर रहेंगे। तथा प्रकार 16 तारीख को निराला नगर की शाखा पर परम पूजनीय सरसंघचालक जी रहेंगे 17 अप्रैल को संघ की प्रांत कार्यकारिणी के साथ संघ शताब्दी वर्ष में संघ द्वारा पंच परिवर्तन (नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली, सामाजिक समरसता, पारिवारिक मूल्य, स्वबोध)का जो विषय लिया गया है उन विषयों की विस्तार से चर्चा करेंगे तथा प्रांत में उस दिशा में बढ़ रहे कार्यों की समीक्षा करेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *