कानपुर
शराब ठेके के विरोध में संतों का प्रदर्शन
कानपुर के आजाद नगर स्थित डंडी आश्रम एवं मृत्युंजय मंदिर के बगल में खुले शराब ठेके के विरोध में रविवार को संत समाज के साथ स्थानीय लोगो ने विरोध किया। उधर विरोध प्रदर्शन की सूचना पर नवाबगंज पुलिस मौके पर पहुंची। प्रदर्शन कर रहे दण्डिस्वामी उदितानंद महाराज ने कहा कि डंडी आश्रम के आसपास शराब का ठेका नहीं रहने देंगे। 15 अप्रैल को जिलाधिकारी से मिलकर शिकायत करेंगे। डंडी आश्रम में संत, आचार्य रहते हैँ। यहां भक्ति का माहौल रहता है। इसे खराब नहीं होने दिया जाएगा। वहीं प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने समझाबुझा कर शांत कर दिया।
