कानपुर नगर

 

एडीआईपी योजना तथा राष्ट्रीय वयोश्री योजना अंतर्गत 134 विकलांगों को मिली मदद, सांसद रमेश अवस्थी ने राम औतार महाना कम्यूनिटी सेंटर में उपकरण किए वितरण

 

कानपुर नगर सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में एडीआईपी योजना तथा राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत

आयोजित एक कार्यक्रम में विकलांगों के लिए सहायक उपकरण वितरित किए गए ।

आयोजन का प्रमुख उद्देश्य दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों को जीवनउपयोगी सहायक उपकरण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना रहा ।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 से 4 मार्च 2024 तक आयोजित परीक्षण शिविरों में 36 दिव्यांगजन एवं 98 वरिष्ठजन, कुल 134 लाभार्थियों को चिन्हित किया गया था। इन लाभार्थियों को करीब 15.5 लाख रुपये मूल्य के कुल 609 सहायक उपकरण निःशुल्क वितरित किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कानपुर लोकसभा सांसद रमेश अवस्थी ने किया ।

इस कार्यक्रम में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिम्को कानपुर द्वारा लायन्स क्लब ऑफ कानपुर गैन्जेज तथा जिला प्रशासन, कानपुर नगर के सहयोग से किया गया।

 

लोकसभा सांसद रमेश अवस्थी ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि कुल 134 उपकरणों का आज वितरण किया गया है जिसमें एडीआईपी योजना के अंतर्गत 8 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 15 साधारण ट्राईसाइकिल, चार व्हील चेयर, 20 बैसाखी, दो बी.टी.ई. (कान की मशीन), एक स्पाईनल सपोर्ट, 6 नी ब्रेस, 2 सरवाईकल कॉलर, 2 छड़ी व राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत 31 छड़ी, पांच ट्राईपॉड, 182 समायोज्य छड़ी, 12 टेट्रापॉड, 84 फोल्डिंग वॉकर, दो स्टूल कमोड, 74 फोल्डिंग व्हील चेयर/कमोड सहित, 10 सुगम्य केन, 29 सिलिकन कुशन, 09 लैम्बो सैकल बेल्ट, एक सेल फोन, व नौ कान की मशीनों का वितरण किया गया । उन्होंने आगे बताया कि ये सभी उपकरण विकलांग लाभार्थियों को न केवल शारीरिक सहारा देंगे, बल्कि उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में भी सहायक बनेंगे ।

 

कार्यक्रम में एलिम्को के वरिष्ठ प्रबंधक अनुपम प्रकाश के साथ जिला प्रशासन एवं लायन्स क्लब के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। शिविर में उमड़ी भीड़ और लाभार्थियों के चेहरों पर आई खुशी इस कार्यक्रम की सफलता की गवाही दे रही थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *