चार सड़कों का शिलान्यास/पूजन कर कार्य को प्रारंभ कराया

आज गोविंद नगर के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने,अपने दबौली क्षेत्र में,एक साथ-क्रमवार,चार सड़कों का शिलान्यास/पूजन कर कार्य को प्रारंभ कराया।
विधायक ने बताया कि यह चारों सडकों में, पहली सड़क जोन -2 वार्ड – 72 के अंतर्गत में प्रमोद माहेश्वरी के मकान से मंटू जैन के मकान तक रोड का निर्माण कार्य का शिलान्यास ₹ 9.50 लाख, दूसरी सड़क जोन 5 वार्ड 72 अंतर्गत दबौली में करन सिंह से मिंटू एवं राजेंद्र सहगल के मकान से शिव भंडार के मकान तक रोड का निर्माण कार्य का शिलान्यास ₹ 05 लाख, तीसरी सड़क जॉन 5 वार्ड 72 के अंतर्गत दबौली में पीसी तिवारी के मकान से कैलाश नाथ एवं अजय अरोड़ा के मकान तक से सुधीर शुक्ला के मकान तक रोड का निर्माण कार्य का शिलान्यास ₹ 7.11 लाख एवं चौथी सड़क जोन 5 वार्ड 72 में इंटरलॉकिंग सड़क का कार्य का लोकार्पण ₹ 5.60 लाख ₹ की लागत से यह निर्माण अभिलंब गुणवत्ता के आधार पर पूर्ण होकर जनता को समर्पित हो जाएगी। कुल ₹ 27.21 लाख से,चार सड़कों का निर्माण प्रारंभ कराया
विधायक ने अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को एक माह के अंदर उक्त सड़क को पूर्ण करने का निर्देश दिया।
विधायक ने कहा कि अभी लगातार विकास के कार्यों को माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की विशेष अनुकंपा से और मा.उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी की विशेष कृपा से, विकास को और अधिक पंख दिया जाएगा। गोविंद नगर विधानसभा, विकास में अग्रणी रहे,ऐसा जनहित में,जूझकर काम करने का काम निरंतर जारी है। जो परिणाम के रूप में जनता के हित में समयबद्ध पूर्ण कराए जाएंगे।
उक्त शिलान्यास कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक सुरेंद्र मैथानी,मंडल अध्यक्ष नीरज गुप्ता,एवं मनीष अवस्थी, संजय गुप्ता,पिंटू अवस्थी, सुशील सिंह,महेश मिश्रा,सोनिया श्रीवास्तव,सुमित्रा शर्मा,मनु पोरवाल आदि लोग थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *