महिला की मदद के लिए केस्को अधिकारियों से मिलकर उनका पैसा और पेंशन दिलाने का काम किया

कानपुर। केस्को में संविदा कर्मचारी की बीमारी से मौत हो जाने पर मदद के लिए दर दर की ठोकरें खा रही विधवा पत्नी की आवाज केस्को संविदा संघ बना और महिला की मदद के लिए केस्को अधिकारियों से मिलकर उनका पैसा और पेंशन दिलाने का काम किया।

गुमटी सबस्टेशन में संविदा में तैनात घनश्याम गुप्ता का निधन कुछ समय पूर्व बीमारी के हो गया था। जिसके बाद उनकी पत्नी रीना गुप्ता ने कई बार फंड पाने के लिए पीएफ आफिस के चक्कर काटे। जहां उनकी मुलाकात मजदूर के पदाधिकारी संभू सिंह से हुई। जिसके बाद महिला की मदद के लिए विजय त्रिपाठी, संभू सिंह, शिव कुमार एक कंपनी की मदद से लखनऊ पी एफ से तीन लाख रुपए का भुगतान 1841 रुपए की आजीवन पेंशन उनकी दोनो बेटियों को 460 रुपए की मासिक पेंशन दिलाने का काम किया जिसके बाद पीड़ित महिला ने मजदूर संघ के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *