कानपुर नगर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए नगर निगम तथा कानपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा एक प्रयोगात्मक योजना बनाई गई है। जिसके अंतर्गत ई-रिक्शा/ई-ओटो का रूट निर्धारित करते हुए QR वितरण कराकर संचालन निर्धारित रूटों पर कराया जाएगा। जोन-2 नगर निगम कार्यालय, ट्रैफिक पुलिस लाइन, थाना छावनी, गुंजन टॉकीज परिसर, जोन-04 नगर निगम हेड ऑफिस, जीआईसी ग्राउंड चुन्नीगंज, जोन-05 नगर निगम ऑफिस, थाना बाबूपुरबा परिसर, थाना बर्रा परिसर और थाना अरमापुर परिसर में जाकर के अपने ई-रिक्शा और ई-ऑटो से संबंधित आवश्यक कागजात (आरसी, पॉल्यूशन, फिटनेस, बीमा, चालक का डीएल, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ) आदि कागज ले करके आप रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर रूट का आवंटन किया जाएगा।दिनांक 21.04.2025 से रजिस्ट्रेशन प्रारंभ है अतः सभी से अनुरोध है कि ई-रिक्शा/ई-ओटो संचालक निम्न स्थानों पर जाकर अपने वाहन का रजिट्रेशन करा लें।
2025-04-15