भारतीय जनता पार्टी, कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र

 

दिनांक: 15 अप्रैल, 2025

 

भारतीय जनता पार्टी क्षेत्रीय मुख्यालय पर “भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर सम्मान अभियान” एवं “एक राष्ट्र – एक चुनाव अभियान” के अंतर्गत समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति हेतु क्षेत्रीय पदाधिकारियों एवं मॉनिटरिंग टीम की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल ने आगामी जिला स्तरीय संगोष्ठियों की रूपरेखा प्रस्तुत की।

 

सम्मान अभियान की शुरुआत

यह अभियान 17 अप्रैल से जालौन और ललितपुर जिलों से आरंभ होगा।

 

जालौन में भारत सरकार की पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सलिल विष्नोई मुख्य वक्ता होंगे।

 

ललितपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री भानु प्रताप वर्मा एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्री अशोक राजपूत संगोष्ठी को संबोधित करेंगे।

 

अन्य प्रमुख तिथियां और स्थान

 

18 अप्रैल, कानपुर उत्तर: पूर्व मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल मुख्य वक्ता होंगे।

 

19 अप्रैल, चित्रकूट: पूर्व केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा एवं क्षेत्रीय महामंत्री राम किशोर साहू उपस्थित रहेंगे।

 

20 अप्रैल, फतेहपुर: भाजपा जिलाध्यक्ष बैजनाथ रावत एवं सुदेश अवस्थी संगोष्ठी को संबोधित करेंगे।

 

20 अप्रैल, कन्नौज: प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक एवं प्रदेश सरकार के मंत्री असीम अरुण वक्ता होंगे।

 

20 अप्रैल, फर्रुखाबाद: क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल एवं कानपुर जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण मंच साझा करेंगे।

 

20 अप्रैल, कानपुर दक्षिण: प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कानपुर महानगर प्रभारी पंकज सिंह मुख्य वक्ता होंगे।

 

21 अप्रैल, झांसी: लाल सिंह आर्य (पूर्व मंत्री) एवं विधायक बाबूलाल तिवारी, एमएलसी संगोष्ठी को संबोधित करेंगे।

 

22 अप्रैल, महोबा: साध्वी निरंजन ज्योति एवं अशोक जाटव मुख्य अतिथि होंगे।

 

23 अप्रैल, कानपुर देहात: सांसद सुब्रत पाठक एवं शंकर लाल लोधी उपस्थित रहेंगे।

 

23 अप्रैल, औरैया: कमलावती सिंह एवं अशोक जाटव मुख्य वक्ता होंगे।

 

25 अप्रैल, बांदा: देवेश करी संगोष्ठी को संबोधित करेंगे।

 

25 अप्रैल, हमीरपुर: गंगाराम अंबेडकर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।

 

कार्यक्रम का समापन 25 अप्रैल को होगा।

यह अभियान बाबा साहब के विचारों के प्रचार-प्रसार, सामाजिक समरसता एवं संविधान की मूल भावना के प्रति जनजागरूकता को समर्पित है। भाजपा संगठन इस अभियान के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान तक बाबा साहब की प्रेरणाओं को पहुंचाने हेतु संकल्पबद्ध है।

बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री पूनम द्विवेदी सुनील तिवारी मोहित सोनकर आलोक शुक्ला वीरेंद्र तिवारी पवन पांडे ऋषभ शुक्ला जितेंद्र सचान राम सिंह चंदेल अर्शी सुल्तान सहित मॉनिटरिंग टीम के सभी सदस्य उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *