शिक्षक/शिक्षकों को वेतन वृद्धि देकर पेंशन संशोधित में जानबूझकर कर जा रहे विलंब पर कार्रवाई की मांग
कानपुर, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वाधान में जिला विद्यालय निरीक्षक कानपुर नगर अरुण कुमार द्वारा सर्वोच्च न्यायालय के आदेशनुसार 70 वर्ष के अधिक उम्र के 30 जून 2006 से 30 जून 2015 के मध्य सेवानिवृत होने वाले शिक्षक/शिक्षकों को वेतन वृद्धि देकर पेंशन संशोधित में जानबूझकर कर जा रहे विलंब पर कार्रवाई हेतु जिलाधिकारी के कार्यालय में पहुंचकर ज्ञापन प्रस्तुत किया। हरिश्चंद्र दीक्षित प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दी गई उक्त सूचना में बताया गया किस संगठन के अथक प्रयास से एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश से प्राप्त 30 जून 2006 से 23 जून 2015 के मध्य सेवानिवृत होने वाले शिक्षक/शिक्षिकाओं को एक वेतन वृद्धि का लाभ शासन द्वारा अनुमान किया गया है परंतु जनपद के जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार द्वारा उक्त कार्य में बाधित किया जा रहा है जिससे उनके कार्यालय में लगभग 4०० पत्रावली उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक कानपुर मंडल कानपुर के कार्यालय आगशरण लंबित पड़े हुए हैं एवं जनपद के एल टी वेतन क्रम तथा प्रवक्ता वेतन क्रम के शिक्षक शिक्षकों की प्रोन्नत वेतनमान से वंचित किया जा रहा है जबकि बैठक बुलाने हेतु शासनादेश दिनांक 20 दिसंबर 2001 में स्पष्ट प्रावधान प्रख्यापित है इस प्रकार अवैधानिक कृत्य के दोषी जिला विद्यालय निरीक्षक की जांच कर कर अभिलंब निस्तारण हेतु यथोचित कार्रवाई की कृपा करें ज्ञापन देने वाले श्री दीक्षित के अलावा अफजाल अहमद, सुबोध कटिहार इत्यादि लोग मौजूद रहे!
