कानपुर दक्षिण के कई भाजपाइयों ने ली कांग्रेस की सदस्यता
कानपुर।आज कानपुर दक्षिण के कई भाजपाइयों को तिलक हाल में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कांग्रेस की सदस्यता दिलवाई।किदवई नगर विधानसभा के भाजपा नेता आनंद शुक्ला ने अपने 20 साथियों के साथ आज कांग्रेस की सदस्यता लेते हुए कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लिया।
महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने इस मौके पे आनंद शुक्ला और उनके सभी साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस से जुड़कर ही व्यक्ति और समाज सही माएने में राजनैतिक रूप से देश की सेवा कर सकता है।संविधान और उसूलों से कांग्रेस ने कभी समझौता नहीं किया।राहुल गांधी आज पूरे देश की हर वर्ग की आवाज बन चुके हैं।
पवन गुप्ता ने कहा कि आज सभी दलों के बहुत से पदाधिकारी और कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी से जुड़ना चाहते हैं।पवन गुप्ता ने कहा कि आनंद शुक्ला और उनके साथियों के आने से कांग्रेस कानपुर विशेषकर कानपुर दक्षिण में मजबूत होगी।
वहीं आनंद शुक्ला ने बताया कि वह 25 वर्षों से भाजपा के सदस्य रहे हैं।पूर्व में भाजपा में युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष से लेकर जिला मंत्री के पद पर रहे।कुछ वर्ष पूर्व जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी लड़े।आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस को मजबूत करने के लिए काम किया जाएगा।आनंद शुक्ला ने बताया कि उनके साथ सूर्य प्रसाद दीक्षित,गीता पांडे,रितुल शर्मा,गरिमा शुक्ला,अर्जुन शुक्ला,शशांक शुक्ला,ज्योति दीक्षित,हीरा लाल शर्मा,ओंकार शर्मा,शमा परवीन,शबाना बेगम,ज्योति दीक्षित,विकास शर्मा,रितिका पांडे आदि आदि ने कांग्रेस की सदस्यता आज ली है।और लगभग 70 और साथी उनके साथ जुड़े हैं जो जल्द ही सदस्यता लेंगे।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व कानपुर नगर ग्रामीण अध्यक्ष श्याम देव सिंह ने किया।
महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री,पूर्व बार अध्यक्ष नरेश त्रिपाठी,पूर्व जिलाध्यक्ष कानपुर नगर ग्रामीण श्याम देव सिंह,अतहर नईम,इकबाल अहमद,अजय तिवारी,चंद्रमणि मिश्रा,शंकर दत्त मिश्रा,हमजा निहाल,राजेंद्र बाल्मिकी,अमित मिश्रा,रितेश यादव,दिनेश बाजपेई आदि मौजूद रहे।
