जेल में गर्मियों में बंदियों को मिलेगा ठंडा पानी, बुजुर्गो का खास ख्याल रखेगा जेल प्रशासन

 

कानपुर, पारा चालीस पार पहुंचने के साथ ही जेलों में बंद बंदियों को लू की मार से बचाने की कवायद शुरू कर दी गई है, जेल में बंद बंदियों की डाइट भी मौसम की बढ़ती गर्मी को देखते हुए बदली गई है। अब बंदियों की डाइट में आम का पना शामिल किया जायेगा है। इसके साथ ही बंदियों को ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए घड़ों की व्यवस्था की गई है।

 

लू के थपेड़ों के साथ ही लगातार पारा बढ़ते जाने के कारण लोग व्याकुल हो उठे हैं। मौसम विभाग तामपान में और गर्माहट का अलर्ट जारी कर रहा है। शासन स्तर पर गर्मी से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की जा रही है। यूपी की जेलों में बंदियों को गर्मी से बचाने के लिए डाइट प्लान में बदलाव किया गया है। डाइट में आम का पना शामिल किया जायेगा ह। सुबह-शाम खाने के साथ दोपहर में सभी बंदियों को आम का पना दिया जा जायेगा । शासन स्तर से मॉनीटरिंग भी की जा रही है। वही कानपुर जेल अधीक्षक बीडी पांडेय ने बताया कि इन दिनों भीषण गर्मी के चलते हर कोई परेशान व बेहाल है, बंदियों को कोई दिक्क़त न हो इसका खास ख्याल रखा जा रहा पंखे से लेकर शुद्ध ठंडा पेयजल, पाचक आहार, की ब्यवस्था की जा रहीं है भीषण गर्मी को देखते हुए वाटर कूलर पानी के घड़े आदी लगवाएं गए है जिससे जेल में रहने वाले बंदियों को कोई दिक्क़त न हो वही हर मौसम के हिसाब और जेल मैनुवल को देखते हुए ब्यवस्थाए की जाती है,

 

वाटर कूलर की एक माह पहले ही की गई थी ब्यवस्था

 

कानपुर, जिला जेल कानपुर नगर के जेल अधीक्षक बीडी पांडेय ने बताया की जेल में भीषण गर्मी को देखते हुए पुराने वाटर कूलरो की सर्विस करा कर उन्हें चालू हालत में पहले ही कर दिए गए थे इस समय दो वाटर कूलर जेल में बंदियों के लिए चालू किये गए और नए दो और वाटर कूलर लगवाने की ब्यवस्था की जा रहीं है जिससे ठंडे पानी की दिक्क़त जेल बंद बंदियों को न हो, वही हर बैरक में पानी के घड़े भी रखवाये गए है, जिससे वह बैरक में प्यास लगने पर पानी पी सके,जेल अधीक्षक ने बताया की समय समय पर वह भी निरीक्षण कर बंदियों से बातचीत कर दिक्क़त के बारे में पूछते रहते है जिससे उनको कोई परेशानी न हो,

 

बुजुर्ग बंदियों के लिए खास व्यवस्थाऐ है जेल में

 

कानपुर, भीषण गर्मी की सबसे अधिक मार बुजुर्गों पर पड़ती है इसके लिए जेल प्रशासन ने जेल में बंद बुजुर्ग बंदियों के लिए खास इंतजाम किये गए है, बुजुर्ग बंदियों के लिए जेल में दो वाटर कूलर सहित हर बैरक में दो से तीन पानी के घड़े लगवाएं गए ताकि प्यास लगने पर उनको समय समय पर ठंडा पानी उपलब्ध हो सके, जेल अधीक्षक बीडी पांडे ने बताया कि बुजुर्ग बंधिया के लिए उनके खाने-पीने तक खास ख्याल रखा जाता है डॉक्टर परामर्श के अनुसार गर्मियों में उनको पंचक भोजन फल और दूध, दही दिया जाता है, गर्मियों में समय-समय बुजुर्ग बंदियों से उनके खाने की इच्छाएं भी पूछी जाती है, बुजुर्ग बंदी जो खाने की इच्छा जताते हैं वह उन्हें उपलब्ध कराया जाता है ताकि उनको किसी प्रकार की दिक्कत ना हो

 

बुजुर्गो का हर हफ्ते किया जाता मेडिकल चेकअप,

 

कानपुर, जिला जेल अधीक्षक बीडी पांडेय ने बताया कि बुजुर्गो को कोई दिक्क़त न हो इसके लिए उनका हर हफ्ते डॉक्टरों द्वारा मेडिकल चेकअप भी किया जाता है जिससे उनको कोई दिक्क़त न हो चेकअप और डॉक्टर परामर्श के अनुसार उनको दवा भोजन आदि उपलब्ध कराया जाता है,

 

जेल में हर माह लगता मेडिकल चेकअप कैम्प कई नामी डॉक्टर करते है जाँच

 

कानपुर, जेल अधीक्षक बीडी पांडेय ने बताया जेल में बंद बंदियों कि देखरेख और उनके स्वास्थ्य को देखते हुए हर माह एक विशाल मेडिकल कैंप का आयोजन जेल में किया जाता है, इस कैंप में शहर के कई नामी डॉक्टर आते हैं और बंदियां की आवश्यकता अनुसार उनकी जांच कर उनको दवाएं देते हैं इसमें बुजुर्ग जवान हर तरह के बंदी अपनी जांच करते हैं फिर डॉक्टर सलाह अनुसार उन्हें दवाइयां भी दी जाती है, गर्मी को देखते हुए भी कुछ दिन पहले मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया था जिसमें करीब शव से अधिक बंदियों ने जांच कराई थी जाँच रिपोर्ट के अनुसार उनको दवाईया भी उपलब्ध कराई गई थी,

 

इस समय जेल में है करीब 1950 बंदियों की संख्या

 

कानपुर, जिला के अधीक्षक बीडी पाण्डेय ने बताया जिला जेल में वर्तमान समय में करीब 1950 बंदियों की संख्या है, और सभी बंदियों के स्वास्थ्य का का पूरा ख्याल रखा जाता है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *