ईस्टर पर्व के उपलक्ष्य में 60वीं युनाईटेड डॉन सर्विस का आयोजन

 यूनाईटेड क्रिश्चियन कमेटी ऑफ कानपुर के द्वारा ईस्टर पर्व (पुनरूत्थान दिवस) के उपलक्ष्य में 60वीं युनाईटेड डॉन सर्विस का आयोजन भोर को प्रातः 02:30 बजे से क्राइस्ट चर्च इण्टर कालेज ग्राउन्ड, माल रोड़ कानपुर में किया गया। जिसमें कानपुर के मसीह समाज के एवं सभी चर्चों के लोग हजारों की संख्या में बसो के द्वारा व निजी वाहनों के द्वारा प्रभु यीशु मसीह के मृतकों में से जीवित हो उठने की खुशी में इस पर्व को मनाने के लिये झाँकियों को सजाकर टोलियों के साथ गाते बजाते हुये, कैंडिल जलाकर जुलूस को लेकर आराधना करने के लिए पहुचे।आराधना सभा की शुरूआत पादरी ए.बी. सिंह, पादरी संतोष शिवपुरी की प्रार्थना से हुई। आराधना करने के लिये कानपुर पब्लिक इण्टर कालेज की प्रिंसिपल मिसेज हैलिना सिंह ने लोगो को उत्साहित किया। हडसन स्कूल की प्रिसिपल मिस नैली मार्टिन ने शांति के लिए प्रार्थना की। एकता और सभी क्रिश्चियन कमेटियों के लिए और पूरे देश के लिए ‘पादरी संतोष पाण्डेय और पादरी संजय आल्विन ने प्रार्थना की। पादरी विल्सन विक्टर ने सफलता के लिये और पादरी अनिल गिलबर्ट ने संदेश के लिए प्रार्थना की। बाइबल का पाठ मिसेज शालिनी ई. न्यूटन ने एवं मिसेज स्वाती प्रकाश ने किया। उपस्थित हजारों की संख्या में आये हुये लोगो ने अपने हाथों में मोमबत्ती को जलाकर देश की एकता और अखण्डता और सरकारों के लिए प्रार्थना की। क्वायर का संचालन भाई रोहित जॉन, भाई मनीष जेम्स ने किया। न्यू इण्डिया चर्च ऑफ गॉड की क्वायर एवं सोफिया शुक्ला मेमोरियल मेथोडिस्ट चर्च की क्वायर ने विशेष गीतों को गाकर प्रभु यीशु की आराधना की। अन्त में यूनाईटेड क्रिश्चियन कमेटी ऑफ कानपुर के अध्यक्ष पादरी जितेन्द्र सिंह ने आये हुये सभी लोगो को ईस्टर पर्व की शुभकामनायें देते हुये कहा कि वर्तमान मसीह समाज की पीढ़ी और भी समर्पण और एकता के साथ इस कार्य को आगे बढ़ाने में मदद करें साथ ही सभी लोगों को इस बड़ी सफलता के लिये धन्यवाद दिया।प्रमुख लोगो में पादरी जितेन्द्र सिंह, डॉ सी. डैनियल, मिसेज हैलीना सिंह, पादरी संजय आल्विन, पादरी अनिल गिलबर्ट, पादरी ए.बी. सिंह, संतोष पाण्डेय, पादरी विल्सन विक्टर, पादरी सुधीर देव, पादरी राकेश मैसी, पादरी सैमसन मसीह, पादरी हनन्नीया पानी, पादरी राजीव मैसी, पादरी आनन्द मसीह, पादरी के टी. एन्थनी, पादरी संतोष शिवपुरी, पादरी दीपक कुमार, पादरी विक्की लॉरेन्स, विशाल दयाल, भाई अमित पॉल, पादरी भीम सिंह, पादरी राजू आल्विन, भाई विमल टूडी,कैथौलिक एसोसिएशन के अध्यक्ष भाई नोएल जार्ज, क्राइस्ट चर्च इण्टर कालेज के प्रिंसिपल आशीष मैसी, मदर टेरेसा स्कूल की प्रिंसिपल डॉ वीना साइलस, वेस्टकाट स्कूल के प्रिंसिपल मिसेज अर्पिता लॉरेन्स, हडसन स्कूल की प्रिंसिपल मिस नैली मार्टिन, वाइस प्रिसिंपल मिसेज शालिनी न्यूटन,मैरी जीजस स्कूल के मैनेजर भाई नोबल कुमार एवं अन्य तमाम स्कूलों के प्रिंसिपल व मैनेजर एवं शहर तमाम प्रतिष्ठित लोग एवं सभी चर्चा के पादरी व सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *