कानपुर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल
सांसद रमेश अवस्थी ने स्टेशन पर किया जोरदार स्वागत
एक राष्ट्र, एक चुनाव अभियान को लेकर कानपुर में जुटेंगे वरिष्ठ नेता
सीएसजेएम यूनिवर्सिटी में आयोजित होगा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन
शहरभर में भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल वंदे भारत एक्सप्रेस से कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचे। उनके आगमन पर सांसद रमेश अवस्थी, भाजपा पदाधिकारी और भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर, नारों और ढोल-नगाड़ों के साथ बंसल का स्वागत किया।
सुनील बंसल भाजपा के ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव‘ अभियान को आगे बढ़ाने और पार्टी संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से कानपुर प्रवास पर आए हैं।
भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ व्यवस्था को लेकर देशभर में संवाद और समर्थन जुटाने की मुहिम जारी है। इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने कानपुर का दौरा किया है।सुनील बंसल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि“एक राष्ट्र, एक चुनाव देश के लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत करेगा। इससे विकास कार्यों में तेजी आएगी और बार-बार चुनाव पर होने वाले खर्च और आचार संहिता के प्रभाव से देश को मुक्ति मिलेगी।”
