अवधेश जायसवाल उर्फ टिल्लू सपा नगर उपाध्यक्ष घोषित

अवधेश जायसवाल उर्फ टिल्लू सपा नगर उपाध्यक्ष घोषित, कार्यकर्ताओं ने किया फूल मालाओं से स्वागत

कानपुर, समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान के नेतृत्व में माल रोड स्थित गगन प्लाजा में ग्रहण एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया! कार्यक्रम के दौरान नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान ने कहा कि अवधेश जायसवाल उर्फ टिल्लू को पार्टी में सक्रियता देखते हुए नगर उपाध्यक्ष घोषित किया जाता है। कार्यकर्ताओं में बड़ा हर्षोल्लास देखने को मिला। टिल्लू जायसवाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी को बढ़ाने का काम, अखिलेश यादव को हाथों को मजबूती देने का काम करूंगा आगामी 2022 के चुनाव में पूर्ण रूप से समाजवादी पार्टी को ताकत देकर सरकार बनने का कार्य करूंगा। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक इरफान सोलंकी, कुलवंत सिंह गिल, नगर उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पिंटू ठाकुर, अजय यादव अज्जू, प्यारेलाल गुप्ता, यादव राष्ट्रीय महासचिव यूथ ब्रिगेड, उपस्थित हुए! नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान ने कहा कि समाजवादी पार्टी समाज को जोड़ने का कार्य करती है लोगों को बांटने का नहीं भाजपा की सरकार केवल जात को लेकर राजनीति कर रही है धर्म बांटकर चुनाव लड़ रही है! लेकिन जनता समझदार हो गई है अब जनता अपना भला-बुरा समझने लगी है दिन दूर नहीं कि 2022 में अखिलेश की सरकार आएगी! कार्यक्रम के दौरान महिला नगर अध्यक्ष नूरी शौकत, फोजिया उस्मानी, एहसास बॉबी मोहम्मद सरिया, निजाम कुरेशी, अरशद दद्दा, आसिफ कुरेशी, सनी निगम, निखिल यादव, राहुल शुक्ला, पूर्व महामंत्री अंबर त्रिवेदी, अक्षत श्रीवास्तव, आदि लोग मौजूद रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *