कानपुर
कानपुर भाजपा जिलाध्यक्ष ने व्यापारियों को अक्षत देकर मोदी की सभा का निमंत्रण बांटा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कानपुर में होने वाली आगामी जनसभा के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं, इसी कड़ी में आज नवीन मार्केट स्थित कार्यालय से निकलकर कानपुर भाजपा उत्तर के जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर व्यापारियों को अक्षत देकर जनसभा में आने के लिए आमंत्रित दिया ।
आगामी 24 अप्रैल कानपुर में प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा होनी है, प्रधानमंत्री मोदी कानपुर में मेट्रो के नए बने स्टेशनों समेत कुल 11 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। भाजपा कार्यकर्ता सभी विधानसभा क्षेत्रों के मंडलों व बाजारों और घरों में जाकर लोगों को आमंत्रित कर रहे है । जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने जिला पदाधिकारियों, मोर्चों और प्रकोष्ठों को क्षेत्रवार जिम्मेदारियां सौंप दी हैं ।
प्रधानमंत्री जिन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे उनमें नगर निगम और पीडब्ल्यूडी की सड़कें शामिल हैं । नगर निगम और केडीए की परियोजनाओं का प्रस्ताव डीएम को भेजा गया है। अधिकारियों के अनुसार, प्रधानमंत्री सीएम ग्रिड योजना फेज-1 का शिलान्यास भी करेंगे साथ ही पीडब्ल्यूडी की नर्वल मोड़ से डिफेंस कॉरिडोर रोड और मंधना-बिठूर-परियर मार्ग के चौड़ीकरण का काम भी शुरू करेंगे। वे शताब्दीनगर और अर्रा-बिनगवां में केडीए के विकास कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे ।
