महिला अधिवक्ता से लूट के आरोपी गिरफ्तार

 

गैंगस्टर में जेल काट चुके हैं दोनों लुटेरे

 

पर्स और 350 रुपये बरामद

 

लूटकांड में महिला अधिवक्ता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया था। मंगलवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कानपुर के किदवईनगर के-ब्लॉक में रविवार देर रात शादी समारोह से बाहर निकल रहीं महिला अधिवक्ता से बाइक सवार लुटेरों ने पर्स लूट लिया था। घटना में छीनाझपटी के दौरान अधिवक्ता सड़क पर गिरकर घायल हो गईं थीं। मंगलवार को पुलिस ने लूट के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पूछताछ में आरोपी विनय कपूर ने बताया कि उसने भाई आशीष और दोस्त सुशील सिंह के साथ मिलकर लूट से पहले दिन में उन्नाव के गंगाघाट थाना क्षेत्र से एक बाइक चोरी की थी। उससे ही लूट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों के पास से लूटा गया पर्स और उसमें रखे 350 रुपये बरामद हुए हैं।वहीं, घटना वाले दिन ही पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से एक लुटेरे को पकड़ लिया था। मिली जानकारी के अनुसार, विनय और उसका भाई आशीष 2017 में गैंगस्टर के मामले में पांच साल सजा काटकर 2022 में बाहर आए हैं। दो साल बाद आरोपी फिर सक्रिय हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *