पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में शंखनाद पार्टी का प्रदर्शन

 

आज कानपुर नगर जिलाधिकारी कार्यालय में शंखनाद पार्टी के तत्वावधान में प्रदर्शन कर पहलगाम में हुए आतंकी हमले का विरोध दर्ज कराया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि हमले में धर्म पूछ कर हिंदुओं की हत्या की गई, जो बेहद निंदनीय है।पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से हमले की उच्च स्तरीय जांच और आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही, उन्होंने शहीदों के परिजनों को उचित मुआवजा और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की अपील भी की।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाज़ी की और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।प्रशासन की ओर से शांति व्यवस्था बनाए रखने की पूरी कोशिश की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *