वन नेशन वन इलेक्शन अभियान को लेकर हुई बैठक
महिला मोर्चा ने लिये महत्वपूर्ण निर्णय
आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला कार्यालय में वन नेशन वन इलेक्शन अभियान के सम्मेलन के लिए तैयारी बैठक हुई।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने व संचालन महिला मोर्चा अध्यक्ष सरोज सिंह ने किया।बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा देश में शासन को सुव्यवस्थित करने और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को अनुकूल बनाने के लिए एक राष्ट एक चुनाव की अवधारणा एक महत्वपूर्ण सुधार है। महिलाओ में जागरूकता आने से पूरे समाज में जागरूकता आएगी।महिला मोर्चा ने मोदी जी के इस अभियान को राष्ट हित में जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि 27 अप्रैल को पूर्व मंत्री स्वाति सिंह कानपुर उत्तर,दक्षिण,व ग्रामीण का एक राष्ट एक चुनाव अभियान का संयुक्त सम्मेलन ओंकारेश्वर विद्यालय जवाहर नगर में संबोधित करेगी।बैठक में प्रमुख रूप अवधेश सोनकर,लवली सक्सेना, बीना सिंह चौहान,सीमा एम बी ए,किरन तिवारी,बबीता निगम गुंजन शर्मा,अनीता चतुर्वेदी, करुणा सिंह अनीता सोनी,सुधा सिंह सुमन वर्मा,शुभ्रा अवस्थी,प्रियंका सिंह,सीमा प्रजापति,सुमन सक्सेना,गीता निगम पूनम कंवर आदि उपस्थित थी।