नाला-नाली की सफाई को लेकर की महापौर ने बैठक
नगर निगम मुख्यालय स्थित समिति कक्ष में महापौर जी के द्वारा नाला-नाली पर अतिक्रमण एवं नाला-नाली की सफाई को ध्यान में रखते हुए नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक की गयी।बैठक मे महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शहर में जितने भी अवैध होर्डिग्स लगे हैं। उन्हें हटाया जाए। उसमें कुछ होर्डिग्स मेरी भी है।उसे सबसे पहले हटाएं।महापौर प्रमिला पांडेय द्वारा नाला-नालियों पर अतिक्रमण के सम्बन्ध में पूछे जाने मुख्य अभियन्ता सैय्यद फरीद अख्तर जैदी ने अवगत कराया कि अभियन्त्रण विभाग के लगभग 97 नालों पर अतिक्रमण है। एवं नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अमित ने अवगत कराया कि लगभग 500 नालियों पर अतिक्रमण है। साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि शासन के निर्देशानुसार 30 मई तक सभी नाला-नालियों की सफाई पूर्ण की जानी है। महापौर जी ने निर्देशित किया कि बरसात से पहले गली पिटों की भी सफाई अवश्य करा दी जाए।महापौर प्रमिला पांडेय के पर्यवेक्षण में नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पूर्व में अतिक्रमण स्वयं हटा लेने हेतु निर्देशित किया जा चुका है। अब दिनांक 28 अप्रैल से लगातार 20-25 दिनों तक अतिक्रमण, अवैध होर्डिग्स, नाला-नालियों की सफाई एवं पैच वर्क का अभियान चलेगा। साथ कार्य से पूर्व व कार्य के उपरान्त वीडियोग्राफी भी करायी जायेगी।
जोनवार स्थान निम्नवत है:-
जोन-1 1. बासमण्डी नाला 2. सर्कुलर रोड नाला 3. कोपरगंज से चाचा नेहरू गेट तक
जोन- 2 1.हरजिन्दर नगर से लाल बंगला 2.पुरानी चुंगी से नयी चुंगी
जोन-3 1. सेंगर चौराहा से कर्रही चौराहा 2. सचान नहर से भोलेश्वर मन्दिर 3. नटवन टोला बारा देवी से लाजवाब डीजे वाला तक
जोन-4 1. सीसामऊ नाला 2. ग्वालटोली
जोन-5 1. चाचा लस्सी से विजय नगर 2. गोल्ड स्पाट से बैक ऑफ बड़ौदा
जोन-6 1. गीता नगर क्रासिंग से मुन्ना गर्ल्स हास्टल तक 2. तुलसी नगर।
बैठक में अपर नगर आयुक्त मो.अवेश, अपर नगर आयुक्त जगदीश यादव, अपर नगर आयुक्त अनूप वाजपेई अधिशाषी अभियन्ता जोन-1 नानक चन्द्र, जोन-5 कमलेश पटेल, जोनल अधिकारी, जोन-1 विद्या सागर यादव, जोन-3 सी बी सिंह, जोन-4 राजेश सिंह, जोन-6 रवि शंकर यादव नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अजय संख्वार, डा.अमित सिंह, डा. चन्द्रशेखर, जेडएसओ जोन-1 अमित, जोन-2 क्षितिज मिश्रा जोन-3 आशीष वाजपेई, जोन-4 देवेन्द्र जोन-5 जोन-6 विजय शंकर शुक्ला, रबिश इंचार्ज रफजुल रहमान, इत्यादि भी उपस्थित रहे।