वक्फ सुधार जनजागरण पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन

 

 

 

भारतीय जनता पार्टी द्वारा वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन कानपुर के नौबस्ता स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में किया गया। यह कार्यशाला भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पण एवं वंदे मातरम गीत के साथ आरंभ हुई।

 

इस अवसर पर कार्यशाला में यह निर्णय लिया गया कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मुस्लिम समाज के प्रबुद्ध वर्ग की सूची तैयार करेगा तथा उन्हें वक्फ संशोधन विधेयक से भविष्य में मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही भाजपा के जनप्रतिनिधि मुस्लिम समाज में जाकर संवाद स्थापित करेंगे, बैठकें करेंगे एवं संशोधित वक्फ कानून पर विस्तृत चर्चा करेंगे। यह संपर्क एवं संवाद अभियान 5 मई तक सतत रूप से जारी रहेगा।

कार्यशाला के मुख्य अतिथि प्रकाश पाल ने अपने संबोधन में कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक का उद्देश्य गरीबों को जमीन का लाभ पहुंचाना है, न कि उनसे छीनना। कांग्रेस और सपा जैसे दलों को इस विधेयक से परेशानी इसलिए हो रही है क्योंकि वक्फ की जमीनों पर अब तक इन राजनैतिक दलों के नेताओं ने अवैध कब्जा कर रखा है। वक्फ का मूल उद्देश्य गरीबों की भलाई के लिए दान की गई संपत्ति का उपयोग करना है, लेकिन कुछ प्रभावशाली लोगों ने इन जमीनों पर अपने होटल व महल बना लिए हैं, जिससे वे इस संशोधन से हताश और परेशान हैं तथा अनर्गल बयानबाजी कर मुस्लिम समाज को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। वक्फ बोर्ड को इस देश में ऐसा कर दिया कि जिसकी भी जमीन को चाहे वक्फ बोल दे और जमीन को अपना बता दें जबकि वक्फ बोर्ड का उद्देश्य गरीबों का कल्याण करना होना चाहिए

प्रकाश पाल ने कहा कि वक्फ बोर्ड बाबर की तरह हो गया था कि जमीनों पर कब्जा कर सिर्फ अपना फायदा करो गरीब मुस्लिम समाज को भ्रमित करते रहो लाभ लेते रहो

आप सभी को मुस्लिम समाज में जाना है और एक एक बात को बिंदुवार बताना है ।

भाजपा जिला अध्यक्ष (कानपुर ग्रामीण) श्री उपेंद्र पासवान ने कहा कि विपक्ष वक्फ के मुद्दे पर समाज में भ्रम फैलाने का षड्यंत्र कर रहा है। वहीं, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य फैजल सिद्दीकी ने कहा कि 2014 के चुनावों में मुस्लिम समाज को डराया गया कि यदि मोदी सरकार आई तो मुस्लिम समाज का अस्तित्व खतरे में आ जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। NRC पर भी विपक्ष ने भ्रम फैलाया कि मुस्लिमों की नागरिकता चली जाएगी, जबकि हकीकत इससे परे है। मोदी सरकार ने तीन तलाक पर कानून बना कर मुस्लिम महिलाओं को सम्मान और जीने का अधिकार दिया।

अब जब केंद्र सरकार गरीबों को वक्फ की जमीन का लाभ देने हेतु वक्फ संशोधन अधिनियम लेकर आई है, तब भी विपक्ष समाज को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है और राजनीतिक स्वार्थ साध रहा है।

कार्यशाला में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सलीम अहमद ने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा ने वर्षों तक मुस्लिम समाज को छलने का कार्य किया है और उनके अधिकारों से उन्हें वंचित रखा है।

कार्यशाला की अध्यक्षता दक्षिण जिला अध्यक्ष श्री शिवराम सिंह ने की समापन उद्बोधन उत्तर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित तथा संचालन राम बहादुर यादव द्वारा किया गया ।

क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने बताया कि सांसद विधायक राज्यसभा सदस्य विधान परिषद सदस्य महापौर सहित सभी जनप्रतिनिधियों को मुस्लिम समाज के बीच बैठ कर संपर्क संवाद करते हुए वक्फ बिल पर 5 मई तक चर्चा करनी है

बैठक में पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया,धीरेन्द्र सिंह,जितेंद्र शर्मा,विनय पटेल,शिव पूजन सविता,दिलीप सैनी, मुजाहिद हुसैन,जिशान अहमद,मो. कसीम,अनुराग शर्मा,मनीष त्रिपाठी,अंशुल बाजपेई सहित इस अभियान से जुड़े सभी अल्पसंख्यक मोर्चे के पदाधिकारी एवं भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष सम्मिलित हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *