दिनांक 26 अप्रैल 2025
सपा पीडीए मिशन की सर्वेक्षण रिपोर्ट
————————————
*महानगर के 100 वार्डों में बिजली की भारी किल्लत उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में बिजली कटौती से रात्रि जाग कर काट रहे*
*लघु उद्योगों में उत्पादन की गिरावट बिजली का निजीकरण की ओर ले जाकर बड़े घरानों को फायदा पहुंचाने की व्यापक तैयारी*
*पेट्रोल डीजल की तरह बिजली का बिल भी बढ़ाने से उपभोक्ताओं के लिए और बिजली महंगी हो जाएगी*
*सपा पीडीए मिशन उपभोक्ताओं का सर प्लस पैसा समायोजन को लेकर 1मई मजदूर दिवस से अभियान चलाएगी*
*हाजी फजल महमूद*
कानपुर शनिवार समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर पीडीए मिशन तथा प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक बैठक दिन में 4:00 बजे सपा कार्यालय 7 नवीन मार्केट में सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में बिजली की समस्या को लेकर शहर के पीडीए मिशन के सर्वेक्षण रिपोर्ट को लेकर आरंभ हुई
बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि कानपुर महानगर में 100 वार्डो में बिजली की भारी किल्लत है बिजली की बीच-बीच में कटौती काफी समय के लिए और कहीं आंख मिचौली से जनता परेशान है क्योंकि बिजली की किल्लत के कारण उपभोक्ता गढ़ रात में सो नहीं पाते और रात्रि जागकर बिताते हैं जिसके कारण माइग्रेन,पेट की बीमारी तथा डायरिया शुगर से भारी संख्या में जनता शिकार हो रही है जिसकी वजह से डॉक्टरो के इलाज के लिए उनकी जेब कट रही है लेकिन भाजपा सरकार बिजली की समस्या पर ध्यान न देकर निजीकरण पर मजबूती से बड़े घरानों को फायदा पहुंचाने में लगी हुई है
महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा कि बिजली की किल्लत से रायपुरवा लक्ष्मी पुरवा बगाही बाबूपुरवा जवाहर नगर अशोक नगर शास्त्री नगर विजय नगर गंगागंज शारदा नगर गीता नगर कल्याणपुर बारा सिरोही गंगागंज पनकी काकादेव रावतपुर मसवानपुर हंसपुर नौबस्ता बर्रा दबौली गुजैनी खाडेपुर दादा नगर कॉलोनी नौरैया खेड़ा लाल कुर्ती कुली बाजार बेकनगंज सहित सैकड़ो मोहल्ले में बिजली की कठिनाईयो से स्थिति भयावह की ओर जा रही है जिसके कारण पीने का पानी भी नहीं मिल पाता है
महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा पेट्रोल डीजल की तरह कीमतों में मूल्य बढ़ाने घटाने का जो चक्र चलाकर जनता की जेब काट रही है उसी तरह प्रदेश सरकार बिजली के बिलों में भी बढ़ोतरी करके जनता पर भार डाल रही है जबकि उपभोक्ताओं का सर प्लस पैसा बिजली का जमा है उसे अभी तक समायोजन नहीं किया गया है सपा 1 मई मजदूर दिवस से बिजली बिलों का सर प्लस जमा समायोजन को लेकर अभियान चलाएगी।।
बैठक मे प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,महासचिव संजय सिंह बंटी,नंदलाल जयसवाल,हाजी अयूब आलम,आंनद शुक्ला,महेन्द्र सिह, शबाब अबरार,रजत मिश्रा,दीपक खोटे,सुलेखा यादव,शादाब आलम,दिनेश विश्वकर्मा,के के मिश्र आदि लोग मौजूद रहे।।
