कानपुर
कानपुर के कोपरगंज स्थित प्लास्टिक गोदाम में लगी आग, दमकल की 8 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू, कोई जनहानि नहीं
कानपुर के कोपरगंज स्थित प्लास्टिक के गोदाम में आज दोपहर अचानक आग लग गई, क्षेत्रीय निवासियों ने आग की सूचना फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम को दी । फायर विभाग ने तत्परता दिखाते हुए सात से आठ फायर टेंडर गाड़ियों को मौके पर भेजा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, फिलहाल किसी प्रकार की कोई जनहानि की सूचना नहीं हुआ और नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर मिनी कंट्रोल रूम में कोपरगंज स्थित प्लास्टिक के गोदाम में आग लगने की सूचना मिली । आग की सूचना मिलते ही फजलगंज, मीरपुर, कर्नलगंज, लाटूश रोड, और पनकी स्थित सभी फायर स्टेशनों से गाड़ियों को तत्काल मौके पर भेजा गया । सीएफओ दीपक कुमार ने बताया कि रिहायशी इलाके में प्लास्टिक के गोदाम में तकिया बनाने का काम भी चल रहा था जिसके चलते वहां रुई भी रखी हुई थी अज्ञात कारणों के चलते फैक्ट्री में आग लग गई और हवा तेज होने के कारण आग तेजी के साथ फैल रही थी लेकिन सभी फायर टेंडर गाड़ियों ने फैक्ट्री को चारों तरफ से घेर कर आग बुझाने का काम किया । जिसके चलते आग पर बिना किसी जनहानि के काबू पाया जा सका । फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन नहीं हो सका है । रिहायशी इलाके में चल रही फैक्ट्री के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की तैयारी की जा रही है ।
