पाकिस्तानी आतंकियों की बर्बरता के खिलाफ कैंडल मार्च,

 

पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित करने की मांग

 

 

कानपुर। पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों द्वारा पहल गांव में एक विशेष धर्म के लोगों को निशाना बनाकर की गई हृदय विदारक और अमानवीय घटना के विरोध में आज कानपुर में आक्रोश फूट पड़ा। इस नृशंस कृत्य में मारे गए स्व. शुभम द्विवेदी सहित सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु सैकड़ों युवाओं ने एकजुट होकर कैंडल मार्च निकाला और पाकिस्तान का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में पाकिस्तान के खिलाफ कड़े नारे लगाए गए और यह संकल्प लिया गया कि देश की एकता और अखंडता के लिए हर स्तर पर आवाज़ उठाई जाएगी।आतंकवाद के ख़िलाफ़ मुरादाबाद के नारे लगाए हिंदू मुस्लिम एकता ज़िंदाबाद के नारे लगाए गए 6 बजे ऐलनगंज गेट से आर्य नगर चौराहे पे समापन किया गया जिसमें शामिल रहे . तालिब ज़फ़र , परवेज़ मंसूरी , शाश्वत प्रताप सिंह , आज़मान लारी , अतुल चड्ढा , ऐड्वकट अक्षय बधहोरिया और हमारे सभी देशभक्त भाई शामिल रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *