आतंकी हमले के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाला मार्च

 

 

कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कश्मीर के पहलगांव में हुए आतंकी हमले के विरोध में व मृतक पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए ,,फाउंटेन म्यूजिकल पार्क में किदवई नगर में श्रद्धांजलि एवं कैंडल मार्च निकालकर पाकिस्तान के झंडे पर जूता चप्पल मारकर विरोध प्रदर्शन किया गया।महानगर नगर कांग्रेस नेता व कार्यक्रम संयोजक -अवनीश सलूजा( सदस्य – पी सी सी) एवं रमणीक चतुर्वेदी (एड) ने कहा कि इस विषम परिस्थिति में कांग्रेस देश के उन पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है जिन्होंने अपना पति जी ने कहा कि पहलगांव में पर्यटकों के ऊपर आतंकी हमले में शहीद हुए नौजवान जैसे कि कानपुर के शुभम द्विवेदी की पत्नी को केन्द्र सरकार व राज्य सरकार मिल कर पीड़ित परिवार को एक – एक करोड़ रुपए दिया जाए !और आज कार्यक्रम में पाकिस्तान का नक्शे ,झंडे पर जूता चप्पल मारकर विरोध प्रदर्शन किया गया । श्री सलूजा जी ने कहा कि पाकिस्तान चीफ आसिफ मुनीर जोकि आतंकवादी से मिलकर भारत के निर्दोष नागरिकों पर गोलियों की बौछार की है इसका परिणाम पाकिस्तान के चीफ आसिफ मुनीर का सर कलम करके लिया जाए ! कार्यक्रम का संचालन नरेन्द्र चंचल कुशवाहा ने किया ! कैंडल एवं श्रद्धांजलि में सर्वश्री पवन गुप्ता जी,अवनीश सलूजा , नीतम सचान,हरिराम कटियार,रमणीक चतुर्वेदी, नवीन चतुर्वेदी , आनंद वर्मा, आयुष दुबे ,मदन गोपाल रखड़ा,जय शंकर द्विवेदी, शीलू श्रीवास्तव, लाल चन्द्र मौर्य, मीना मिश्रा, धर्मेन्द्र सिंह चौहान, वीरेंद्र चतुर्वेदी, महेन्द्र भदौरिया, अजय तिवारी आदि लोग थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *