कानपुर मेट्रो में अब 70 फीट गहराई पर भी मिलेगी मोबाइल नेटवर्क सुविधा, BSNL और ACES ने किया करार

 

कानपुर कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के यात्रियों को अब भूमिगत स्टेशनों और सुरंगों में भी निर्बाध संचार सेवाएं मिलेंगी। इसके लिए मेसर्स एडवांस कम्युनिकेशन एंड इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स (ACES) ने बीएसएनएल कानपुर के साथ एक महत्वपूर्ण अनुबंध किया है।

 

इस अनुबंध पर बीएसएनएल के प्रधान महाप्रबंधक प्रभांश यादव और ACES के प्रबंध निदेशक मोहम्मद मजहर ने हस्ताक्षर किए। इस करार के तहत बीएसएनएल द्वारा लगभग 70 फीट गहराई में स्थित भूमिगत मेट्रो स्टेशनों और सुरंगों में मोबाइल बीटीएस (बेस ट्रांसीवर स्टेशन) स्थापित किए गए हैं, जिससे यात्रियों को निर्बाध मोबाइल नेटवर्क और संचार सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

 

समारोह के दौरान बीएसएनएल के महाप्रबंधक (प्रचालन) अनिल वैश, उप महाप्रबंधक सुनील कुमार पाठक, एजीएम अभिषेक राठौर, आईएफए श्रीमती कंचन सक्सेना, एजीएम वीरेन्द्र कुमार द्विवेदी और विशेष कार्याधिकारी रवीन्द्र कुमार मिश्रा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

यह पहल कानपुर मेट्रो यात्रियों के लिए एक बड़ी सुविधा साबित होगी, जिससे वे यात्रा के दौरान भी निर्बाध संचार सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *