संदिग्ध परिस्थितियों में छत पर पड़ा मिला पेंटर का शव, पुलिस जाँच में जुटी
कानपुर, पनकी में संदिग्ध परिस्थितियों में घर की छत पर पेंटर कारीगर का शव मिलने से हड़कंप में सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए घटना की जानकारी पुलिस को दी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,
पनकी थाना क्षेत्र के पान का निवासी दीपू प्राइवेट कर्मचारी हैं, परिवार में पिता राजेंद्र शर्मा (55) मां राजेंद्री देवी तीन बहने है बड़ी बहन सीमा की शादी हो गई है बेटे दीपू ने बताया की पिता पेंटिग के कारीगर है, वर्तमान में पिता फ़ज़लगंज थाना क्षेत्र के दर्शनपुरवा निवासी जे एन तिवारी के यहाँ करीब पांच महीने से काम कर रहे थे,मंगलवार सुबह भी पिता जी उन्ही के घर पर काम पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे, देर रात तक पिता जी घर नहीं आए तो सभी लोग चिंतित होने लगे पिता को कई बार फोन किया लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया वही जैन तिवारी को भी फोन कर पिता के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि पिताजी करीब 5:00 बजे घर से निकल चुके थे जिसके बाद परिजनों ने पिता के सभी दोस्तों और रिश्तेदारों को भी फ़ोन कर जानकारी की मगर कुछ जानकारी नहीं मिल पाई, आरोप है कि सुबह करीब सात बजे बेटा पिता को खोजबीन करता हुआ जे एन तिवारी के घर पहुंचा तो वहाँ पिता कि साईकिल खड़ी थी, उसके बाद वह छत पर गया तो पिता को वह छत पर मृत अवस्था में देख उसके होश उड़ गए, बेटे ने आनन फानन में फ़ोन कर घटना की जानकारी परिजनों को दी, जानकारी मिलते ही रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुँचे, जिसके बाद दीपू ने 112 नंबर डायल कर घटना की जानकारी पुलिस को दी, जानकारी मिलते ही फजलगंज थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा बेटे ने आरोप लगाते हुए बताया कि पिता के सर पर और आँख के पास सहित शरीर पर कई जगह चोटों के निशान है ऐसा प्रतीत हो रहा जैसे पिता को मारा गया हो, वहीं फ़ज़लगंज पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाये, थाना प्रभारी फ़ज़लगंज ने बताया कि पीड़ित परिवार द्वारा मारपीट का आरोप लगाया है उनके बेटे ने थाने में तहरीर दी है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृत्यु कि सही वजह पता चल सकेगी, परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच कर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी
